आर्थिक तंगी से गुजर रही एक्ट्रेस की मां का निधन,17 सालों से इंडस्ट्री में हैं एक्टिव

Update:2018-02-24 11:36 IST

मुंबई: क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकी जया भट्टाचार्य की मां का निधन आज सुबह (शनिवार) हुआ है। जानकारी के अनुसार उनकी मां का अंतिम संस्कार शनिवार रात 9.30 मुंबई में किया जाएगा। 79 साल की जया की मां की हालात बहुतखराब थी। वह काफी समय से वेंटिलेटर पर चल रही थीं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम थी। जया ने मां के मौत की खबर मैसेज के द्वारा सभी को दी। उन्होंने लिखा,

यह पढ़ें...तैमूर नहीं मीशा बनी एड ब्रांड की च्वाइस, पापा शाहिद के क्यों नहीं आया पसंद ऑफर

जया भी इन दिनों वे आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उनके पास मां का इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे। जया पिछले 17 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें फिलहाल काम नहीं मिल रहा है। हाल ही में जया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उन पर 10 लाख रुपए का बर्डन है। और इसे बैलेंस करने के लिए वे काम की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News