KBC 13: जानें कौन हैं दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला, केबीसी में दिखाया जलवा, बनी सीजन की पहली करोड़पति

KBC 13: क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) ने कई लोगों को लखपति और करोड़पति बना दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-26 13:42 GMT

केबीसी कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेल (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

KBC 13: क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) ने कई लोगों को लखपति और करोड़पति बना दिया है। इस शो का 13वां सीजन आ चुका है। इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। इस सीजन में पहला करोड़पति कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है। जी हां आपने सही सुना। 23 अगस्त से शुरू हुआ केबीसी सीजन ने हाल ही में सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमों शेयर किया है।

इस प्रोमों में एक महिला 1 करोड़ के प्रश्न का जबाव देती हुई नजर आ रही है। बता दें कि केबीसी 13 सीजन की यह पहला करोड़पति महिला दृष्टिहीन हैं। इस महिला का नाम हिमानी बुंदेला है। दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला को अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देती हुई नजर आ रही है। हिमानी का हौसला इस सीजन में देखने को मिलने वाला है।

गौरतलब है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13' शुरू हो चुका है। इस बार दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला ने अमिताभ बच्चन के सभी प्रश्नों का जवाब देकर करोड़पति बनी है। दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला आगरा की रहने वाली है। हिमानी बुंदेल केंद्रीय विद्यालय में गणित की अध्यापक हैं। हिमानी बचपन में डाक्टर बनना चाहती थी लेकिन 15 साल की उम्र में एक हादसे के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस हादसे ने हिमानी के सपनों को तोड़ कर रख दिया। लेकिन हिमानी बुंदल ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। इस घटना के बाद से हिमानी के परिवार वालों ने उनका साथ दिया है। जिसके बाद उन्होंने ह्यूमिनिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद हिमानी ने बीएड किया और अपने मेहनत के दम पर केंद्रीय विद्यालय में चयनित हुई। इस बार केबीसी 13 में हिमाने के हौसले की कहानी देखने को मिलने वाला है।

पिछले सीजन में ये महिलाएं बनी थी करोड़पति

आपको बताते चलें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' में हिमानी बुंदेला से पहले भी चार महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। सबसे पहले झारखंड के रहने वाले ज्ञानराज ने 3 लाख 20 हजार रुपए जीते थे। इसके बाद सीजन 12 में चार महिलाएं करोड़पति बनी जिसमें से पहला नंबर पर हैं नाजिया नसीम, दूसरे नंबर पर हैं मोहिता शर्मा, तीसरे नंबर पर हैं अनूपा दास और चौथ नंबर हैं नेहा शाह। फिलहाल आपको बताते चलें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में हिमानी बुंदेला के एपिसोड का प्रसारण 30 और 31 अगस्त को रात 9 बजे होगा।

Tags:    

Similar News