Khatron Ke Khiladi 14 जीतने के बाद Karan Veer Mehra को मिले 20 लाख रूपए और कार, जाने इनकी संपत्ति

Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जितने के बाद करण वीर मेहरा की संपत्ति में हुआ इजाफा, जाने इनकी संपत्ति

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-09-30 10:31 IST

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth

Khatron Ke Khiladi Season 14 Winner Karan Veer Mehra Net Worth: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को करण वीर मेहरा ने जीता हैं, अब जाकर ये खबरें कंफर्म हो गई हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। 28 और 29 सिंतबर 2024 को Khatron Ke Khiladi Season 14 का ग्रैंड फिनाले हुआ है। कृष्णा श्रॉफ के अचानक से रनरअप रहने पर और आसिम रियाज के अचानक से बाहर निकलने की वजह से ये सीजन काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा रहा है। चलिए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जीतने के बाद करण वीर मेहरा की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 करण वीर मेहरा नेटवर्थ (Khatron Ke Khiladi 14 Karan Veer Mehra Net Worth)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता करण वीर मेहरा रहे हैं, तो वहीं रनर अप कृष्णा श्रॉफ और सकेंड रनर अप गश्मीर महाजनी रहे हैं। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी के साथ ही साथ 20 लाख रूपए और एक चमचमाती कार मिली है। 28 दिसंबर को जन्मे करण वीर मेहरा एक पंजाबी फैमिली (Karan Veer Mehra Family) से संबंध रखते हैं। इनका जन्म दिल्ली में हुआ था। तो वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने कॉमर्स और आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। करण वीर मेहरा ने अपने करियर की शुरूआत 2005 में टीवी सीरियल साथ रहेंगे आल्वेज से किया है। इसके बाद इनको पवित्र रिश्ता और तेरा क्या होगा आलिया जैसे टीवी सीरियल से पॉपुलर्टी मिली है। लेकिन करण वीर मेहरा को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से मिली है। करण वीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी जीत ली है।


टीवी सीरियल के अलावा करण वीर मेहरा कई सारी फिल्मों (Karan Veer Mehra Movies) में जैसे- ब्लड मनी, मेरे डैड की मारूती, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही अमीन, पॉइजन जैसी वेब-सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा Karan Veer Mehra ने यूट्यूबर पर कपल ऑफ मिस्टेक नामक सीरीज लॉच किया है। इसको इन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया है। करण वीर मेहरा एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। यदि हम उनके कुल नेटवर्थ की बात करें तो करण वीर मेहरा की कुल संपत्ति 12 करोड़ रूपए (Karan Veer Mehra Net Worth In Rupees) के करीब है। दिल्ली में इनका एक आलीशान घर है। 

Tags:    

Similar News