Khesari Lal Video Song : कॉमेडी किंग खेसारी का गाना 'मालवा के बेटा मामा कहता' हुआ वायरल

Khesari Lal Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर खेसारी लाल यादव एक बार फिर इंटरनेट पर गर्दा मचा दिए हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-25 09:57 GMT

खेसारी लाल यादव (फोटो सोशल मीडिया)

Khesari Lal Video Song:   भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर इंटरनेट पर गर्दा मचा दिए हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया सेक्सी विडियो गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम "मालवा के बेटा मामा कहता"  ( malwa ke beta mama kahata) है। खेसारी का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें कि इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। यह वीडियो कॉमेडी से भरपूर है। इस वीडियो सॉन्ग में आम्रपाली दुबे खेसारी लाल के एक्स गर्लफ्रेंड है। जिसकी मालवा यानी आम्रपाली की शादी कही और हो गई हैं। शादी के कुछ साल बाद वह अपने मायके आती है। जहां मालवा का बेटा भी उसके साथ आता है। और खेसारी लाला को मामा बुलाता है।

इस गाने में खेसारी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोग खूब एंटरटेन कर रहे हैं। यह मजेदार  सोशल मीडिया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स ओम झां ने लिखे हैं। खेसारी के इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। यह गाना अबतक का सुपरहिट गाने में से  एक है। 

Full View

आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाला यादव को बिहार और यूपी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह न केवल भोजपुरी गाना गाते हैं बल्कि यह एक एक्टर भी हैं। खेसारी ने साल 2011 में फिल्म साजन चले ससुराल से भोजपुरी जगत में कदम रखें। इसके बाद उन्होंने उसी साल  फिल्म जान तेरे नाम में काम किया। इसके बाद यह पीछे मुड़ कर नहीं देखें। और एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में और गाने दिए। 

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News