Srijana Subedi Post: विवेक पंगेनी के निधन के बाद सृजना सुबेदी का पहला पोस्ट, देख रो उठेगी रूह

Srijana Subedi Post: विवेक की मौत के इतने दिनों बाद अब सृजना का पहला पोस्ट सामने आया है, जिसे देख एक बार फिर यूजर्स की आंखें नम हो गईं हैं।;

Report :  Shivani Tiwari
Update:2025-02-03 16:35 IST

Srijana Subedi Post

Srijana Subedi-Bibek Pangeni: नेपाली इंफ्लूएंसर कपल विवेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की प्रेम कहानी ने पूरी देश की जनता का दिल झकझोर कर रख दिया, जब विवेक पंगेनी के निधन की खबर सामने आई, तभी से सभी के मन में यही सवाल चल रहा था कि आखिर उनकी पत्नी सृजना पर क्या बीत रही होगी, क्योंकि सृजना की जिंदगी से विवेक के चले जाने के बारे में कोई सोच ही नहीं सकता था, सृजना और विवेक की प्यार भरी प्रेम कहानी हर किसी की फेवरेट थी, सृजना विवेक से बेइंतहा प्यार करतीं थीं, लेकिन फिर अचानक सृजना की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि वह विवेक को उनसे हमेशा के लिए दूर लेकर चला गया, विवेक की मौत के इतने दिनों बाद अब सृजना का पहला पोस्ट सामने आया है, जिसे देख एक बार फिर यूजर्स की आंखें नम हो गईं हैं।

सृजना सुबेदी का पहला पोस्ट (Srijana Subedi First Social Media Post)

बता दें कि विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर को निधन हो गया है। 36 साल के विवेक का अमेरिका में ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था, जब विवेक का कैंसर का इलाज चल रहा था, उस दौरान उनका साया बनकर उनकी पत्नी सृजना उनके साथ खड़ी थीं, सृजना ने इस लड़ाई में अपने पति का पूरा साथ दिया, उन्होंने विवेक की खूब सेवा की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, उसने सृजना से विवेक को हमेशा के लिए अलग कर दिया, दो सालों तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद विवेक दुनिया को अलविदा कह गए। और कुछ इस तरह सृजना और विवेक की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ, जिसे देख देश भर की जनता की आंखों से आंसू निकल आए थे।


वहीं अब विवेक पंगेनी के निधन के इतने समय बाद सृजना ने एक बेहद ही इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख एक बार फिर फैंस की आंखों से आंसू छलक पड़े हैं। सृजना सुबेदी ने विवेक की याद में पोस्ट करते हुए चांद की एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ उन्होंने लिखा, "यह आप हो। हजारों जन्मों में, सैकड़ों तरीकों से, यह आप हो, और हमेशा आप ही रहोगे। विवेक पंगेनी।" सृजना का ये पोस्ट वायरल हो गया है, फैंस कमेंट कर उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कह रहें हैं। बताते चलें कि विवेक पंगेनी के अंतिम संस्कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें सृजना की हालत देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया था, सृजना इतना रो रहीं थी कि वह रोते-रोते बेहोश हो गई थी।



 


Tags:    

Similar News