Bhojpuri Song: बर्थडे में पहुंचे लेट तो नाराज हुई खेसारी की गर्लफ्रेंड, मनाने में जुटे सुपरस्टार, खूब देखा जा रहा वीडियो

Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ ही अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी फैंस के बीच छाएं रहते हैं और इसी बीच उनका हालिया रिलीज हुआ गाना खूब धमाल मचा रहा है, जिसका नाम "केक न लगावे देबू गालिया में" है।

Update: 2023-07-18 11:33 GMT
Khesari Lal Yadav Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म "संग्राम 2" को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ ही अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए भी फैंस के बीच छाएं रहते हैं और इसी बीच उनका हालिया रिलीज हुआ गाना खूब धमाल मचा रहा है, जिसका नाम "केक न लगावे देबू गालिया में" है।

बेहद शानदार है खेसारी का ये म्यूजिक वीडियो

भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हर गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाता है। वहीं अब उनका लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो "केक न लगावे देबू गालिया में" भी जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार तो सुन ही रहें हैं साथ ही म्यूजिक वीडियो को भी बार-बार देखना पसंद कर रहें हैं।

खेसारी के साथ इस एक्ट्रेस ने लूट ली महफिल

खेसारी लाल यादव के साथ इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की हसीना रक्षा गुप्ता नजर आ रहीं हैं। रक्षा गुप्ता संग खेसारी की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है और इस गाने में भी दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख दर्शक गदगद हो उठे हैं। गाने में दिखाया गया है कि रक्षा गुप्ता का जन्मदिन होता है और अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर ही खेसारी लेट पहुंचते हैं, जिसकी वजह से रक्षा नाराज रहती हैं और उन्हें खेसारी मनाते नजर आ रहें हैं। म्यूजिक वीडियो में रक्षा गुप्ता का लुक बेहद हॉट रखा गया है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रहीं हैं, वहीं खेसारी भी कुछ कम नहीं लग रहें हैं।

म्यूजिक वीडियो को मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव का हर गाना मिलियन व्यूज बड़ी ही आसानी से पार कर जाता है और अब ये भी बहुत जल्द अपने मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है। इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखें हैं, म्यूजिक भी उन्होंने ही कंपोज किया है, जबकि म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन रवि सिन्हा ने किया है।

Tags:    

Similar News