Khesari Lal Yadav Vidoe: खेसारी लाल यादव ने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के मामले में बोला बुरा लगता

Khesari Lal Yadav On Salman Khan Video: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई वाले मामले में अब जाकर उठाई आवाज, देखें पूरा वीडियो

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-16 15:19 IST

Khesari Lal Yadav On Salman Khan Lawrence Bishnoi Fight

Khesari Lal Yadav Viral Video: सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त बाबा साहब सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। तो वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने इस पूरी घटना का आरोप खुद के जिम्मे लिया है।  सलमान खान और उनके साथ दोस्ती रखने वालें लोगों को धमकियाँ भी दी है। जिसके बाद से Salman Khan की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। इन सबके बीच Salman Khan को ये पता होते हुए भी कि उनकी जान को खतरा है वो अपने दोस्त Baba Siddiqui के अंतिम दर्शन के लिए पहुँचे थे। जिसकी वजह से उनकी लोग तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध एक्टर खेसारी लाल यादव ने अब जाकर इस पूरे मामले पर इंटरव्यू दिया है। 

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के मामले में बोला (Khesari Lal Yadav On Salman Khan Lawrence Bishnoi Fight)-

सलमान खान (Salman Khan) को 2018 में Lawrence Bishnoi द्वारा धमकी दी गई थी। और उनके ऊपर हमले की भी साजिश की गई थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। तो वहीं अप्रैल के महीने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने सलमान खान के घर के ऊपर गोलियाँ चलाई थी। जिसमें कोई घायल तो नहीं हुआ था। लेकिन आरोपियों को पकड़ा गया और सलमान खान को Y+ Security प्रदान की गई, इन घटनाओं के बाद सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान को भी एक बुर्का पहनी हुए महिला द्वारा धमकी दी जा चुकी है। 

जिसके बाद 9 सितंबर 2024 को सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त Baba Siddiqui की हत्या कर दी गई। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने ऊपर लिया है। जिसकी जाँच मुंबई पुलिस कर रही है। तो वहीं सलमान खान के घर को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। 

इन सबके बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav से जब सलमान खान (Salman Khan) से संबंधित मालमे में सवाल पूछा गया। तब खेसारी लाल यादव ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा- एक बेहतर इंसान को धरती से जल्दी नहीं जाना चाहिए, जब एक अच्छे कलाकार को धमकी मिलती है तो बुरा लगता है साहब, उन्होंने हिंदी इंड्रस्टी को अपने भाषा को हर जगह प्रमोट किया है। लेकिन अपना-अपना विषय होता है। और सलमान सर अपने आप में हैं वो अपनी प्रॉबल्म सॉल्व करना खुद जानते हैं। सलमान खान जो बने हैं, सलमान खान बनने में प्रतिक्रिया तो लगी होगी। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 


Khesari Lal Yadav कि इस प्रतिक्रिया पर सलमान खान के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Tags:    

Similar News