खेसारी लाल छाये युवा दिलों पर, धूम मचा रहा भोजपुरी का 'हम तुम्हारे हैं सनम' गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री के कॉमेड़ी किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गर्दा मचा दिए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-01 04:44 GMT

खेसारी और तोषी (फोटो सोशल मीडिया)

Khesari Lal Bhojpuri song: भोजपुरी इंडस्ट्री के कॉमेड़ी किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गर्दा मचा दिए हैं। इन दिनों लगातार खेसारी का एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने रिलीज हो रहे हैं। इस बीच इनका नया गाना 'हम तुम्हारे हैं सनम' (Hum Tumhare Hain Sanam) रिलीज हुआ है।

बता दें कि खेसारी के इस गाने को अभी सिर्फ एक दिन ही हुआ है लेकिन इस गाने को अब तक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यानी की तकरीबन 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। यह सुपरहिट सॉन्ग 31 मई को रिलीज हुआ है। खेसारी (Khesari) लाल यादव का नया गाना 'हम तुम्हारे हैं सनम' म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। और यह गाना इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है।

यह गाना बहुत कम समय में ही 2.5 मिलियन व्यूज यानी 25 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में खेसारी का स्टाइल देखना बन रहा है। इसमें उन्होंने पीली शर्ट पहन रखा है। खेसारी के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी (Toshi Dwivedi) बेहद हॉट लग रही हैं। इस गाने में इन दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इसमें तोषी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

Full View

ये लोग भी है शामिल

आपको बताते चलें कि इस सुपरहिट गाने में खेसारी और तोषी का यह नया जोड़ी कमाल की लग रही हैं। वहीं इस गाने को लिखा है चंदन यदुवंशी ने। और म्यूजिक दिया है छोटू राउत ने। जबकि इस सुपरहिट गाने के वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं। इसमें खेसारी के साथ फेमस भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने आवाज दिया है। खेसारी और अंतरा का यह गाना लोगों के बीच तहलका मचा रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News