Kheasri Lal Yadav: कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर दूध बेचते थे खेसारी लाल, मनोज तिवारी के बंगले में रहते थे चोरी छुपे!

Kheasri Lal Yadav: आज हम आपको खेसारी लाल यादव के जीवन से जुड़े उन पहलुओं से रूबरू करवाएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

Update: 2023-01-09 13:04 GMT

Kheasri Lal Yadav (Image Credit-Social Media)

Kheasri Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव अपने स्टाइल और स्वैग से अपने फैंस को दीवाना बना देते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आज उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में होती है लेकिन ये कामयाबी उन्हें ऐसे ही नहीं मिली है बल्कि इसके पीछे है उनका कठिन परिश्रम और सफलता पाने का जुनून। आज हम आपको खेसारी लाल यादव के जीवन से जुड़े उन पहलुओं से रूबरू करवाएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

संघर्षों से भरा था खेसारी लाल यादव का जीवन 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं. फैंस खेसारी की फिल्में और गाने देखना काफी पसंद करते हैं। अभिनेता के लाखों फैंस हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगता है। आज खेसारी के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। लेकिन एक्टर ने बचपन से ही काफी गरीबी का सामना किया है।उन्होंने बताया था कि वो सिर्फ 10 रुपये के लिए कई किलोमीटर पैदल चलते थे और भजन गाते थे। खेसारी लाल यादव की लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर फिलहाल स्टारडम का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी ने बताया कि उनका जन्म एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है और उन्हें गुजारा करने के लिए सड़क किनारे ठेले पर दूध बेचने और खाना बेचने जैसे छोटे-मोटे काम करने पड़ते हैं।

उन्होंने आगे खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वो मनोज तिवारी के घर पर भी छिपकर रुके थे। खेसारी ने ये भी बतया कि उनका पहला एल्बम तुरंत हिट हो गया था और कैसे डीलर, जिसने एक बार उनकी मां को गाली दी थी, ने उनसे उनके पहले एल्बम के कैसेट को लेने के लिए विनती की थी।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन यादव है। भोजपुरी सिनेमा का स्टार बनने से पहले खेसारी ने बेहद गरीबी का सामना भी किया था। उनके संघर्ष की कहानी लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है। खेसारी ने लिट्टी-चोखा बेचने के साथ ही दूध बेचने तक का काम किया है। यहां तक की उन्होंने अपनी भैंसों का पेट भरने के लिए चोरी तक करनी पड़ी थी। अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने स्टेज शो किये और आर्केस्ट्रा में भी काम किया। खेसारी ने कई बार कहा भी है कि वो कभी भी अपने गरीबी के दिनों को नहीं भूलते वो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Tags:    

Similar News