Khesari Lal Yadav Wife: कौन हैं खेसारी लाल यादव की पत्नी जिनको धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहे

Khesari Lal Yadav Wife Kon Hai: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन हैं, जिनको धोखा देने का आरोप लगाया काजल राघवानी ने

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-25 14:12 IST

Who is Khesari Lal Yadav Wife In Hindi

Khesari Lal Yadav Wife: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म राजा राम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। जिसके पीछे की वजह है खेसारी लाल यादव पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड यानि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी द्वारा अपने दिए हुए इंटवर्यू में तरह-तरह के आरोप लगाए जाना, जिसमें से हालहि में काजल राघवानी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि Khesari Lal Yadav की तरफ से कॉल आई थी। उनके मैनेजमेंट के पास कि उन्होंने Akankhsa Puri को कोई वीडियो भेजा है। जिसपर वो कहती हैं कि उनकी वाइफ का आता तो समझ में भी आता ये अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं। इस समय उनकी जिंदगी में आकांक्षा पुरी आ गई हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं खेसारी लाल यादव की धर्मपत्नी 

खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है (Who is Khesari Lal Yadav Wife In Hindi)-

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के भले ही अफेयर्स के चर्चे बाहर होते हो लेकिन वो रियल लाइफ में शादी शुदा हैं। खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार (Khesari Lal Yadav Date Of Birth) में हुआ था। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरूआत 2011 में साजन चले ससुराल फिल्म से की थी। तो वहीं उनका पहला एलबम माल बैठाई मेला में था। फिल्मों में आने पहले ही खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी संग 2006 में (Khesari Lal Yadav Wife) हो गई थी। इनकी खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर Khesari Lal Yadav की पत्नी और उनके बच्चों की वीडियो आती रहती है। 

खेसारी लाल यादव और चंदा देवी के दो बच्चे हैं। जिनमें से एक बेटा है। जिसका नाम युवराज यादव और ऋषभ यादव (Khesari Lal Yadav Son) है, जिसके साथ सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की कई सारी वीडियोज मिल जाएगी। खेसारी लाल यादव का बेटा स्कूल में पढ़ता है। तो वहीं खेसारी लाल यादव की एक बेटी भी है जिसका नाम कीर्ति यादव (Khesari Lal Yadav Daughter) है,जो कि पिता के ही नख्से कदम पर चल रही हैं। 15 साल की उम्र में ही पिता की फिल्म दुल्हनिया गंगा के पार से अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। 


खेसारी लाल यादव का फिल्म इंड्रस्टी में आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ नाम जुड़ चुका है। ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई सारे आरोप लगाए हैं। तो वहीं उन्होंने तो यहाँ तक बोल दिया है कि उनके बाद अब खेसारी लाल यादव आकांक्षा पुरी जोकि टीवी जगत के कई सारे सीरियल और टी-सीरीज के गानों में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं इस समय खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म कर रही हैं। 

Tags:    

Similar News