Athiya Shetty KL Rahul Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने फाइनल किये अपने वेडिंग ऑउटफिट, जनवरी में होगी शादी

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: लवबर्ड्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर काफी समय से बातें हो रहीं थीं वहीँ अब खबर है कि ये कपल जनवरी 2023 में एक होने जा रहा है।

Update: 2022-11-22 14:48 GMT

Athiya Shetty KL Rahul Wedding (Image Credit-Social Media)

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: लवबर्ड्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर काफी समय से बातें हो रहीं थीं वहीँ अब खबर है कि ये कपल जनवरी 2023 में एक होने जा रहा है। दोनों काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइये जानते हैं दोनों की शादी की क्या क्या तैयारियां चल रहीं हैं और दोनों कहाँ से शादी करने वाले हैं।

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में बेटी की शादी के लिए बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीँ आपको बता दें कि केएल राहुल को टी20 वर्ल्ड कप खेलकर मुंबई लौटे कुछ ही दिन हुए हैं।

हमने आपको पहले भी बताया था कि अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर के साथ खंडाला में अपने पिता के घर पर शादी करने वालीं हैं। साथ ही इस कपल ने एक कम्फर्टेबल सेलिब्रेशन के लिए शहर के आलीशान होटलों और फाइव स्टार रिसॉर्ट्स को छोड़ दिया है, जिसे एक फेमस वेडिंग प्लैनेर द्वारा अरेंज किया जाएगा, जिसकी टीम पहले से ही दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों में जुट गयी है।

फिलहाल इस शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि कपल आखिरकार 2023 के पहले महीने में शादी करने जा रहा है। केएल राहुल के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया, "जनवरी वो महीना है जब केएल राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने हाल ही में खंडाला बंगले का दौरा भी किया। लेकिन अभी दोनों की शादी की कन्फर्म डेट का खुलासा नहीं हुआ है पर ये निश्चित रूप से जनवरी में होगी और कपल एक ट्रेडिशनल वेडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।" उन्होंने हमे बताया कि, "अथिया और के एल राहुल ने स्पेशल डे पर पहने जाने वाले ऑउटफिटस को अंतिम रूप दे दिया है।"

गौरतलब है कि अथिया और राहुल पिछले तीन सालों से भी ज़्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर पर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप भी दे दिया था। अथिया अक्सर राहुल के साथ उनके कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर यात्रा करती हैं। वो उनके साथ जर्मनी भी गई थी और उनकी खूब देखभाल भी की, जहां राहुल की सर्जरी भी हुई थी।

Tags:    

Similar News