KL Rahul Athiya Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी जल्द बनेगी दुल्हनिया, शुरू हुई शादी की तैयारियां

KL Rahul Athiya Wedding: अथिया और केएल राहुल बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-12 10:26 GMT

Athiya Shetty and KL Rahul wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी(Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी(Athiya Shetty) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अथिया शेट्टी ने अपना दूल्हा फेमस क्रिकेटर केएल राहुल को चुना है। अथिया और केएल राहुल बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। वैसे भी अथिया (Athiya Shetty) अपने करियर और फिल्मों से ज्यादा अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही अथिया जर्मनी से केएल राहुल की सर्जरी के बाद वापस आई हैं।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और फेमस क्रिकेटर केएल राहुल जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में इस खूबसूरत जोड़ी के फैंस को शादी का बेसब्री से इंतजार है।

3-4 महीने में शादी


अथिया और केएल राहुल की शादी के बारे में जानकारी मिली है कि दोनों लोग जल्द ही हमसफर बनने वाले हैं। इनके घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में अथिया शेट्टी के करीबी ने बताया कि दोनों तीन साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय से सार्वजनिक है और अब अगले तीन महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

आथिया और केएल राहुल की लव लाइफ के बारे में बात करें तो दोनों एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं। अपने रिश्ते को लेकर दोनों काफी सीरियस है। सोशल मीडिया पर भी राहुल और आथिया एक साथ फोटोज वायरल हुआ करती हैं।

आपको बता दें दोनो के रिलेशनशिप के बारे में खुलासा उस समय हुआ जब बीते साल केएल राहुल इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में थे। तभी एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को अपने पार्टनर का नाम बताना था, जिनके साथ वह ट्रैवल कर रहे हैं। इस बारे में केएल राहुल ने अपने पार्टनर का नाम आथिया शेट्टी बताया था। साथ ही आथिया टी20 विश्वकप में भी केएल राहुल के साथ थीं। 

Tags:    

Similar News