सुमन राव बनीं Miss World 2019 की 2nd रनरअप, ऐसे पाई सक्सेस

मिस वर्ल्ड 2019 को उसकी विनर मिल गई है। जमैका की टोनी एन सिंह ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस कॉम्पीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुमन राव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Update: 2019-12-15 07:17 GMT
सुमन राव बनीं Miss World 2019 की 2nd रनरअप, ऐसे पाई सक्सेस

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2019 को उसकी विनर मिल गई है। जमैका की टोनी एन सिंह ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस कॉम्पीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुमन राव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुमन राव ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 के ताज को अपने सर सजाया। तो चलिए आपको बताते हैं मिस वर्ल्ड एशिया 2019 बनने वाली सुमन राव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

राजस्थान जन्मी हैं सुमन

जानकारी के मुताबिक, सुमन राव 23 नवंबर, 1998 को उदयपुर, राजस्थान के पास स्थित औदना गांव में जन्मी थीं। उनके पिता रतन सिंह राव पेशे से जौहरी हैं, जबकि उनकी मां सुशीला कुंवर राव एक गृहिणी हैं। सुमन राव के दो भाई जितेंद्र और चिराग हैं। सुमन जब एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नवी मुंबई के महात्मा स्कूल ऑफ एकेडमिक्स एंड स्पोर्ट्स से की है और अब सुमन मुंबई यूनिवर्सिटी से एकाउंटेंसी का कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा सुमन को डांस में काफी रुचि है और वो खुद एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं।

यह भी पढ़ें: इस शूटर ने गृहमंत्री को खून से खत लिखकर निर्भया के दोषियों के लिए की ये मांग

ये खिताब किया अपने नाम

पिछले साल यानि 2018 में सुमन राव ने मिस नवी मुंबई कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट किया था, जिसमें वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का ताज अपने नाम किया था।

 

सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। 15 जून 2019, वो दिन जब उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। 69वीं मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन के टॉप 5 में शामिल होने के बाद लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस शूटर ने गृहमंत्री को खून से खत लिखकर निर्भया के दोषियों के लिए की ये मांग

प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन से जुड़ी हैं सुमन

मिस वर्ल्ड 2019 में तीसरा स्थान पाने वालीं सुमन राव ने इस कॉम्पीटिशन में अपनी समझदारी का बखूबी परिचय दिया है। सुमन राव ने ‘ब्यूटी विद अ परपस’ सेगमेंट में आदिवासी महिलाओं को फाइनेंशियल फ्रीडम के जरिए उनकी मदद करने की पहल की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुमन राव प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन के साथ जुड़ीं हैं। ये फाउंडेशन महिलाओं को हाथ से बने सजावटी हस्तशिल्प, सहायक उपकरण और आभूषण बनाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें: ये खूबसूरत मोहतरमा! जिसके सामने 120 देश की खूबसूरत लड़कियां कुछ नहीं

Tags:    

Similar News