Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में सौरव गांगुली ने की इंसाफ की मांग

Kolkata Doctor Rape Murder Case Sourav Ganguly: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुआ रेप और मर्डर केस के विरोध में शामिल हुए भारतीय पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-22 04:46 GMT

Kolkata Doctor Rape Murder Case (Image- Social Media) 

Kolkata Doctor Rape Murder Case Update: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस के खिलाफ हर कोई इंसाफ की मांग कर रहा है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहा हैं। पहले इस प्रोटेस्ट की शुरूआत कोलकाता में हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे लोग इस खबर से अवगत होते गए, प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने लगे। और कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ जो दरिंदगी हुई है। उसके खिलाफ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट में बॉलीवुड और साउथ के एक्टर और एकट्रेस ने भी भाग लिया है। अब भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने भी इस प्रोटेस्ट में भाग लिया है। 

सौरभ गांगुली ने कोलकाता में रेप-मर्डर केस के प्रोटेस्ट में लिया भाग (Sourav Ganguly Joined Kolkata Rape Murder Case)-

कोलकाता में महिला डॉक्टर (Kolkata Doctor Case) के साथ हुई बर्बरता ने एक बार फिर से देश में निर्भया कांड की याद दिला दी है। एक बार फिर से पूरे देश में भारत में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। Kolkata Doctor Rape Murder Case के प्रोटेस्ट में कल भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने भाग लिया। और R.G Kar Medical College में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में इंसाफ की मांग की है। ना केवल सौरभ गांगुली ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड समेत अन्य इंड्रस्टी से जुड़े सेलेब्स ने इस केस के बाद महिला सुरक्षा के लिए आवाज उठाई है। 

तो वहीं आरजीकर मेडिकल कालेज अस्पताल में प्रशिक्षु डाक्टर से दुष्कर्म व हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीई गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के समक्ष अब तक जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी। सीबीआई की टीम अतिरिक्त निदेशक और डीएसपी के नेतृत्व में इस रिपोर्ट को तैयार करने में जुटे हैं। जिसे रात तक पूरा कर सुबह सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेगी।


Tags:    

Similar News