Maddock Films की Prime Video के साथ बड़ी डील, शिद्दत 2 व बदलापुर 2 समेत 8 फिल्में होगी रिलीज

Maddock Films & Prime Video: मैडॉक फिल्म्स से जुड़ी इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ रही है, दरअसल मैडॉक फिल्म्स ने प्राइम वीडियो के साथ डील की है कि उनकी आने वाली 8 फिल्में प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होंगी।

Update:2025-08-21 15:35 IST

Maddock Films & Prime Video

Maddock Films & Prime Video: मैडॉक फिल्म्स द्वारा एक से एक बेहतरीन फिल्में बनाई जा रहीं हैं, पिछले साल मैडॉक फिल्म्स ने अपनी एक धमाकेदार फिल्म स्त्री 2 रिलीज की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। वहीं अब मैडॉक फिल्म्स अपनी अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा के प्रमोशन में जुट चुका है, जिसका टीजर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था, इसी बीच दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आइए बताते हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने की प्राइम वीडियो के बड़ी साथ डील

दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स द्वारा कई ब्लॉकबस्टर फिल्में प्रोड्यूस की जा चुकीं हैं और वहीं कुछ रिलीज होने की लाइन में लगी हुईं हैं, इन दिनों मैडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई गई फिल्म थामा और परम सुंदरी की जोरों से चर्चा हो रही है। बता दें कि थामा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, थामा मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी खास किरदार निभाते दिखाई देंगे। थामा मूवी अक्टूबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।


वहीं परम सुंदरी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

Full View

वहीं अब मैडॉक फिल्म्स से जुड़ी इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ रही है, दरअसल मैडॉक फिल्म्स ने प्राइम वीडियो के साथ डील की है कि उनकी आने वाली 8 फिल्में प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होंगी। जी हां! मैडॉक फिल्म्स द्वारा अमेजन प्राइम वीडियो के साथ 8 फिल्मों के लिए डील की गई है, यानी कि जब ये 8 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएंगी, इसके बाद दर्शक उन्हें प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। वहीं अब इन 8 फिल्मों के नाम बताएं तो इसमें थामा, परम सुंदरी, शिद्दत 2, बदलापुर 2, इक्कीस और दो अन्य हॉरर कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में पहले थिएटरों में रिलीज होंगी, इसके बाद इन्हें ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा। मैडॉक फिल्म्स और प्राइम वीडियो की ये अब तक की सबसे बड़ी डील है।

Tags:    

Similar News