SSMB 29 Movie Title: महेश बाबू प्रियंका चोपड़ा की फिल्म एसएसएमबी 29 के टाइटल पर आया अपडेट

Mahesh Babu Priyanka Chopra Movie Title: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 के टाइटल पर आया अपडेट;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-11 14:19 IST

Priyanka Chopra Mahesh Babu Movie SSMB 29 Title (Image Credit- Social Media)

SSMB 29 Movie Update: एसएस राजामौली की अगली बड़ी परियोजना SSMB29 में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। जिसे लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हर रोज फिल्म पर कोई ना कोई अपडेट आता है। अब जाकर फिल्म के शीर्षक पर अपडेट आया है। 

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के फिल्म की टाइटल पर आया अपडेट (Priyanka Chopra Mahesh Babu Movie SSMB 29 Title)-

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसएस राजामौली ने महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म एसएसएमबी 29 के शीर्षक को लेकर दो नामों पर विचार कर रहा है। जिसमें गरूड़ और महाराज है। निर्माताओं ने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट कि मानें तो महाराज उनकी पसंद बनी हुई है। जिससे प्रशंसकों को आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। 

शीर्षक से परे, फिल्म की कहानी भी काफी ध्यान खींच रही है। रिपोर्ट्स कि माने तो SSMB29 ब्रिटिश-दक्षिण अफ्रीकी उपन्यासकार विल्बर स्मिथ की रचनाओं से काफी प्रेरित है। स्मिथ अपनी रोमांचकारी साहसिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। और उनका प्रभाव इस फिल्म को एक मनोरंजक सिनेमाई यात्रा में बदल सकता है। आरआरआर के बाद राजामौली की दुनिया भर में पहचान को देखते हुए, निर्देशक कथित तौर पर एक ऐसी फिल्म बनाने का लक्ष्य बना रहे हैं जो वैश्विक दर्शकों को आकर्षित करे। 

इस प्रोजेक्ट में शानदार दृश्य दिखाए जाने का वादा किया गया है, जिसमें प्रमुख दृश्य अफ्रीका और केन्या के घने जंगलों में फिल्माए जाएंगे। इसके अलावा हैदराबाद की एल्युमीनियम फैक्ट्री के अंदर भी कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे। 

एसएसएमबी 29 दो भागों में बनेगी (SSMB 29 Two Parts)-

गोपनीयता बनाए रखने के लिए राजामौली ने कथित तौर पर कलाकारों और क्रू के लिए सख्त गैर-प्रकटीकरण समझौते को लागू किया है। यह सुनिश्चित करता है कि आधिकारिक घोषणाओं से पहले कोई भी महत्वपूर्ण विवरण लीक न हो। 2 जनवरी 2025 को हैदराबाद की एल्युमीनियम फैक्ट्री में एक मुहुर्त पूजा के साथ आधिकारिक तौर पर निर्माण कार्य शुरू हो गया। फिल्म को दो भागों में बनाने की योजना है। जिसमें पहला भाग 2027 में और दूसरा भाग 2029 में आने की उम्मीद है। 

Tags:    

Similar News