#MeToo: सुहेल सेठ पर लगे गंभीर आरोप, टाटा सन्स ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का लिया फैसला

Update: 2018-10-29 05:40 GMT

मुंबई: #MeToo कैंपेन के तहत अब सुहेल सेठ पर गाज गिर गई है। सुहेल पर #MeToo कैंपेन के तहत गंभीर आरोप लगने के बाद टाटा सन्स ने उनके साथ हुए अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का फैसला ले लिया है। जब टाटा सन्स के चेयरमैन सायरस मिस्त्री को हटाया गया था, तब सुहेल सेठ ने साल 2016 में टाटा के मैनेजमेंट और ब्रांड रीबिल्डिंग में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: मुंबई वनडे : मजबूत वेस्टइंडीज को चुनौती देने उतरेगा भारत

मगर तब किसी को नहीं पता था कि दो साल बाद ये सब होगा। फिलहाल, सुहेल पर लगे गंभीर आरोपों के कारण टाटा सन्स ने यह फैसला लिया है। वहीं, मॉडल डिएंड्रा सोरेस, फिल्ममेकर नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी समेत कुल 6 महिलाओं ने सुहेल पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: 10 में से 8 प्रदूषित शहर UP के, कानपुर की हवा सबसे जहरीली

यह भी पढ़ें: MP: 2 दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे राहुल गांधी, महाकालेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा

Tags:    

Similar News