Valentine Day: शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मना रहे मौनी रॉय-सूरज नांबियार, रोमांटिक तस्वीरें साझा की

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे है इसलिए वे भी खुश हैं।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-02-14 09:36 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Valentine Day: अभिनेत्री मौनी रॉय  (Mouni Roy) इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार के साथ अपने जीवन के एक नए अध्याय का आनंद ले रही हैं। जनवरी में गोवा में सूरज नांबियार से शादी करने वाली मौनी रॉय एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज (सोमवार) पूरी दुनिया में प्यार का जश्न मनाया जा रहा है और यह मौनी के साथ-साथ उनके पति के लिए भी बहुत खास दिन है। क्योंकि शादी के बाद यह पहला वेलेंटाइन डे है, जो दोनों साथ मना रहे। इस मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोमांटिक और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

सूरज ने पूछा विल यू बी माई वैलेंटाइन मौनी ?

सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने पति की कंपनी को एन्जॉय करती दिख रही हैं। अगली दो तस्वीरों में दोनों स्विमिंग पूल में चिल कर रहे हैं। एक तस्वीर में सूरज मौनी के गाल को किस कर रहे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में वे अपने मालदीव वेकेशन पर हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा 'विल यू बी माई वैलेंटाइन मौनी रॉय? यह एक अतिशयोक्तिपूर्ण प्रश्न था। तुम्हारे पास कोई चारा नहीं है... हम शादीशुदा हैं... आई लव यू'। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए 'आई लव यू' लिखा है, वहीं एक अन्य कमेंट में 'ठीक है' लिखा है।



दक्षिण भारतीय समारोह में शादी की

मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उन्होंने ऊपर और नीचे ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वह पति के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में सूरज मौनी को किस कर रहे हैं, इस पोस्ट में आखिरी तस्वीर उस समय की है जब दोनों ने एक दक्षिण भारतीय समारोह में शादी की थी। मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा "हर दिन आपके साथ मजेदार है। हैप्पी वेलेंटाइन डे बेबी'। मौनी रॉय और सूरज नांबियार पहली बार 2019 में नए साल की पूर्व संध्या पर दुबई में मिले थे। उन्हें अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते भी देखा जाता था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी। जिसमें परिवार और खास दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

Tags:    

Similar News