Naagin 7 Latest News: बिग बॉस ओटीटी 3 की ये एक्ट्रेस नजर आ सकती है नागिन 7 में

Naagin 7 Cast Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आते रहते हैं, चलिए जानते हैं इससे जुड़ा ताजा अपडेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-19 03:46 GMT

Naagin 7 Latest News

Naagin 7 Latest News: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो Naagin 7 का दर्शकों को पिछले एक साल से इंतजार है, हर रोज दर्शक इसी उम्मीद में रहते हैं कि उनके पसंदीदा टीवी सीरियल Naagin 7 पर कोई ना कोई अपडेट एकता कपूर जारी करेंगी। वैसे तो एकता कपूर ने Naagin 7 का अनॉउंसमेंट काफी पहले यानि नागिन 6 के अंत में ही कर दिया था। जब तेजस्वी प्रकाश की आवाज में एक प्रोमो आया था। जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने कहा था कि आएगी एक और शक्तिशाली नागिन आएगी। जिसके बाद से Naagin 7 कंफर्म हो गया था। लेकिन अब दर्शकों को ये इंतजार है कि नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का किरदार निभाने वाली है। यदि आप भी इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको Naagin 7 से जुड़ा एक ताजा अपडेट साझा करते हैं। 

नागिन 7 में नजर आ सकती बिग बॉस ओटीटी 3 की ये कंटेस्टेंट (Naagin 7 Cast Update)-


इस समय जियो टीवी पर Bigg Boss OTT 3 का धमाल जारी है। हर रोज इस शो में कोई ना कोई नया पंगा होते हुए नजर आ रहा हैं, तो वहीं इस शो में इस बार इंफ्लूएंशर, यूट्यूबर के अलावा एक्टर ने भी भाग लिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 की एक कंटेस्टेंट को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ना केवल दर्शक ही अपितु कंटेस्टेंट भी इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ये खबरें भी वायरल हो रही हैं कि ये नागिन के रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी। 

हम बात कर रहे हैं Sana Makbul के बारे में जो इस समय Bigg Boss OTT 3 में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। सना मकबूल को लेकर रणवीर शौरी ने भी कमेंट किया था कि वो नागिन है। तो वहीं उनकी खूबसूरती और अदाओं के लोग दीवानें हो चुके हैं। वो चाहते हैं कि Naagin 7 में सना मकबूल जरूर नजर आएं। सना मकबूल नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी। ये खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इन खबरों में किसी भी प्रकार की सच्चाई नहीं है क्योंकि सना इस समय बिग बॉस ओटीटी 3 में हैं। सना मकबूल Naagin 7 का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसको लेकर एकता कपूर द्वारा जबतक कंफर्म नहीं किया जाएगा, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

Tags:    

Similar News