Naagin 7 Cast: नागिन 7 में एक या दो नहीं कुल इतनी नागिनें आएंगी नजर, जानिए लीड एक्ट्रेस का नाम

Naagin 7 Cast Update : एकता कपूर के शो नागिन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं दर्शक ये भी जानना चाहते हैं कि इस बार नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-21 13:13 GMT

Naagin 7 Cast Update 

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। जिसमें से नागिन के आखिरी सीजन यानि नागिन 6 में नागिन के किरदार में बिग बॉस विनर व टीवी की सबसे हॉट बहू तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं कबतक रिलीज किया जाएगा कलर्स टीवी पर नागिन 7 (Naagin 7 Release Date) और कौन-सी एक्ट्रेस (Naagin 7 Cast) बनेगी इस बार नागिन

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast In Hindi)-

नागिन कलर्स टीवी का सबसे चर्चित शो है, जिसके आजतक कुल 6 पार्ट आ चुके हैं। और दर्शकों ने हर एक सीजन को काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं इसके अलावा दर्शकों को एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन का दर्शकों को इसलिए भी इंतजार रहता है क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि अगले सीजन में एकता कपूर किस टीवी एक्ट्रेस को नागिन के रूप कास्ट करेंगी। इससे पहले नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। जिनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं नागिन के हर एक सीजन में एक एक्ट्रेस मुख्य किरदार में होती है। तो वहीं दूसरी उसके सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर रहती हैं। 

Naagin 7 Budget: नागिन 7 का बजट सुन घूम जाएगा आपका सर, इतने में बन जाएंगी कई बॉलीवुड फिल्में

लेकिन इस बार ऐसी खबरें आ रही हैं कि नागिन 7 (Naagin 7) में एक या दो नहीं बल्कि कुल 4 नागिनों को कास्ट किया जाएगा। तो वहीं इस बार एकता कपूर के नागिन 7 (Cast Of Naagin 7) में नागिन के किरदार में टीवी की रोबोट बहू यानि रिद्धिमा पंडित को कास्ट (Naagin 7 Cast Update) किया गया है। लेकिन इसके अलावा बाकि कौन-सी एक्ट्रेसेस नागिन के रूप में नजर आएंगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त है। और नाहि एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अभी इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट जारी की है। 

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

Dhamaal 4 Release Date: कॉमेडी फिल्म धमाल 4 की शूटिंग इस दिन से शुरू, जानिए रिलीज डेट

Tags:    

Similar News