Nagarjuna Family Net Worth: नागार्जुन के बेटे से लेकर बहु तक जानिए कौन है कितना अमीर

Nagarjuna Akkineni Family Net Worth: नागार्जुन के परिवार में जानिए पत्नी, दोनों बेटो और उनकी पत्नी में से कौन है ज्यादा अमीर

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-04 09:59 IST

Nagarjuna Akkineni Family Net Worth

Nagarjuna Akkineni Family Net Worth: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी जिनकी फैमिली इस समय सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। जिसके पीछे की वजह हैं नागार्जुन की बेटे नागा चैतन्य और उनकी एक्स वाइफ समंथा रूथ प्रभु के तलाक को लेकर कांग्रेस की एक नेता कोंडा सुरेखा द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करना, जिसके बाद पूरी साउथ इंड्रस्टी Nagarjuna Family के सपोर्ट में उतर आई है। चलिए जानते हैं नागार्जुन के फैमिली के नेटवर्थ के बारे में कौन कितना अमीर है। 

नागार्जुन अक्किनेनी फैमिली नेटवर्थ (Nagarjuna Akkineni Family Net Worth)-

नागार्जुन अक्किनेनी की कुल फैमिली के यदि हम नेटवर्थ की बात करें तो इनकी कुल नेटवर्थ 3654 करोड़ रूपए (Nagarjuna Akkineni Family Net Worth In Rupees) के करीब है। 

नागार्जुन कितने अमीर हैं (Nagarjuna Net Worth In Rupees)-


नागार्जुन की फिल्म मास आज भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है।नागार्जुन ने न केवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड की भी फिल्मों में काम किया है। नागार्जुन ना केवल एक बेहतर अभिनेता हैं बल्कि नागार्जुन निर्माता भी हैं।इसके साथ ही नागार्जुन ने खेल जगत में भी अपने पैसे लगाए हैं। Nagarjuna ने इंडियन बैडमिंटन लीग का मुंबई मास्टर्स, एफआईएम सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में माही रेसिंग टीम इंडिया मैं अपने पैसे लगाये हैं। इसके साथ ही नागार्जुन विज्ञान से भी कमाई करते हैं। 

बात करें तो साउथ के सबसे अमीर एक्टर में से एक हैं। यदि हम नागार्जुन के कुल संपत्ति की बात करें तो नागार्जुन के पास कुल 3010 करोड़ रुपये की पर्याप्त संपत्ति के साथ, प्रतिष्ठित अभिनेता ने अन्नपूर्णा स्टूडियो के माध्यम से रियल एस्टेट, आतिथ्य और फिल्म निर्माण में विविध निवेश किया है। देश के कर ब्रैकेट में एक उल्लेखनीय योगदानकर्ता, नागार्जुन की संपत्ति में हैदराबाद और मुंबई में शानदार आवास शामिल हैं।

नागार्जुन की पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती नेटवर्थ (Nagarjuna First Wife Lakshmi Daggubatti Net Worth In Rupees)-



नागार्जुन की पहली पत्नी का नाम लक्ष्मी दग्गुबाती है, जिनके बेटे नागा चैतन्य हैं। इनके साथ इनकी अरेंज मैरिज हुई थी, ये फिल्म मेकर डी रामानायडू की बेटी हैं। इन दोनों का तलाक हो चुका है। दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। नागार्जुन ने अमला अक्कीनेनी संग विवाह कर लिया तो वहीं लक्ष्मी दग्गुबाती ने संमर्थ विजयाराघवम से की है। नागार्जुन की पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती की कुल संपत्ति 350 करोड़ रूपए के करीब है। 

नागार्जुन दूसरी पत्नी अमला अक्किनेनी कितनी अमीर हैं (Nagarjuna Second Wife Amala Akkineni Net Worth In Rupees)-

नागार्जुन की दूसरी पत्नी अमला अक्किनेनी की बात करें तो वो एक्ट्रेस हैं। इनकी कुल संपत्ति  40 करोड़ रूपए के करीब है। 

नागा चैतन्य कितने अमीर हैं (Naga Chaitanya Net Worth In Rupees In Hindi)-

Samantha Ruth Prabhu से तलाक के बाद एक बार फिर से दुबारा Naga Chaitanya ने एक्ट्रेस Sobhita Dhulipala संग सगाई कर ली है। जिसके बारे में नागार्जुन ने जानकारी दी है। अपने ट्वीटर एकाउंट पर दोनो बहु और बेटे की सगाई की तस्वीरे साझा करके। नागा चैतन्य ना केवल नागार्जुन और समंथा रूथ प्रभु के पूर्व पति ही हैं अपितु वो एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। नागा चैतन्य ने कई सारी फिल्मों व विज्ञापनों में काम किया है। यदि हम नागा चैतन्य के कुल नेटवर्थ की बात करें तो नागा चैतन्य के पास कुल 154 करोड़ रूपए तक की संपत्ति है।

समंथा रूथ प्रभु कितनी अमीर हैं? (Samantha Ruth Prabhu Net Worth In Rupees In Hindi)-

समंथा रूथ प्रभु ने साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साउथ की बहुत-सी हिट फिल्में दी हैं लेकिन Pushpa मूवी में Oo Antava आइटम सॉग के बाद वो बॉलीवुड सिनेमा में भी प्रसिद्ध हो गई। उन्होंने The Family Man 2 Web Series में काम किया। इसके बाद Varun Dhawan के साथ एक्शन थ्रिलर वेब-सीरीज Citadel: Honey Bunny करने जा रही हैं। जिसका टीजर रिलीज किया गाय है।

समंथा रूथ प्रभु भारत की सबसे महंगी और अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का जब Naga Chaitanya से तलाक हुआ था तब उनको एलोमनी में 200 करोड़ रूपए मिल रहे थे। लेकिन Samantha Ruth Prabhu ने उन रूपए को लेने से इंकार कर दिया। बता देकि साउथ के सबसे मशहूर हिरो नागार्जुन की बहू थी Samantha Ruth Prabhu पति से तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu ने अपने करियर की तरफ ध्यान दिया और आज सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। यदि हम Samantha Ruth Prabhu के कुल संपत्ति की बात करें तो 101 करोड़ रूपए के करीब है। 

शोभिता धुलिपाला कितनी अमीर हैं (Sobhita Dhulipala Net Worth In Rupees)-



 शोभिता धुलिपाला बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस समय वो अपने और Naga Chaitanya के रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। यदि हम Sobhita Dhulipala के नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 7 से 10 करोड़ रूपए (Sobhita Dhulipala Net Worth In Rupees) के बीच संपत्ति हैं।  

अखिल अक्किनेनी कितने अमीर हैं (Akhil Akkineni Net Worth In Rupees)-

अखिल अक्किनेनी भी नागार्जुन और नागा चैतन्य की तरह साउथ सिनेमा के एक्टर हैं। ये अमला अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे हैं। इनकी कुल संपत्ति 56 करोड़ रूपए के करीब है। 

Tags:    

Similar News