MTV Roadies: रणविजय सिंह के बाद एक और होस्ट ने शो को कहा Goodbye

नेहा धूपिया ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि अब वो इस शो के नए सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगी।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-02-15 13:26 GMT

Neha Dhupia (Instagram)

Neha Dhupia : यंग जेनरेशन के पसंदीदा चैनल और रियलिटी शो में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। एमटीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो रोडीज (Roadies) की रुप- रेखा बदलने वाली है। इस शो का नया सीजन बहुत जल्द आने वाला है। लेकिन इससे पहले इस शो के सबसे पुराने और लोकप्रिय जज रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने शो में भाग लेने से इनकार कर दिया है। इस वजह से यह शो लगातार खबरों में बना हुआ है। किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा कि रणविजय इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। रणविजय सालों से इस शो का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में शो के फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो रहा है।

5 साल से इस शो से जुड़ी रहीं नेहा

रणविजय सिन्हा के बाद अब नेहा धूपिया ने भी शो से एग्जिट करने की घोषणा कर दी है। नेहा धूपिया इस शो की सबसे बेहतरीन जज और मेंटर्स में से एक थीं। नेहा अपने टीम के कंटेस्टेंट को जीताने के लिए पूरी जी - जान लगा देती हैं। नेहा धूपिया ने आज आधिकारिक घोषणा कर दी है कि वो इस साल रोडीज का हिस्सा नहीं रहेंगी। नेहा ने पापराजी से बात करते हुए कहा, " दुर्भाग्य से मैं इस साल रोडीज का हिस्सा नहीं हूं। चीजें बदल गई हैं और यह हमारे और चैनल के बीच है।" विदित हो कि नेहा धूपिया पिछले 5 साल से इस शो से जुड़ी हुई थीं।

सोनू सूद शो को होस्ट करेंगे

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) शो के एक और जज प्रिंस नरुला (Prince Narula) के साथ लड़ाई के कारण हमेशा सुर्खियों में रही। वहीं रणविजय के साथ नेहा की बॉन्डिंग की बात की जाए, तो नेहा उनसे बेहद क्लोज हैं। रणविजय के शो छोड़ने पर नेहा काफी इमोशनल हो गई थीं। अभिनेत्री रणविजय के प्रति अपने प्यार को जाहिर करती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि वो रणविजय से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें जाते हुए देखकर उनका दिल टूट गया। अभिनेत्री आगे कहा कि इससे मेरे दिल को काफी धक्का लगा है। रणविजय मेरा काफी अच्छा दोस्त है। मैंने शो को 5 साल दिए हैं। मुझे पता है कि सोनू उनकी जगह आए हैं। सोनू भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे पता है कि वो बहुत अच्छा काम करेंगे। खबर यह भी है कि प्रिंस नरुला भी इस शो को छोड़ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News