नेहा कक्क्ड़ का दूल्हा: केदारनाथ से आएगा तोहफा, शादी में होगा ये खास...

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ उनकी शादी की ख़बरों ने सभी को चौका दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया हैं।

Update: 2020-10-15 15:58 GMT
नेहा की शादी में दूल्हे राजा के लिए ख़ास केदारनाथ से आ यह तोहफा

पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ उनकी शादी की ख़बरों ने सभी को चौका दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया हैं। पहले सभी को दोनों का यह रिश्ता केवल सुर्खियां बटोरने के लिए किया गया प्लान लग रहा था। लेकिन शादी की तैयारियों को देख यह शक भी दूर हो गया।

इस दिन होगी ग्रैंड शादी

जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया है उसके बाद से उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में जबरदस्‍त जोश दिखाई दे रहा है। ख़बरों की मने तो मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ 24अक्‍टूबर को शादी करने जा रही हैं। जिसको लेकर ऋषिकेश में उनके परिजन तैयारियों में जुट चुके हैं।

Full View

ऋषिकेश का गंगाजल

अपनी बेटी की शादी में उनके परिजन ऋषिकेश से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचेंगे और इस गंगाजल से मेहंदी में नेहा को स्नान कराया जाएगा। यही नहीं केदारनाथ की पूजा अर्चना करके माला मंगवाई गई है जो उनके होने वाले पति रोहनप्रीत को दी जाएगी।

Full View

ये भी पढ़ें- इस दिग्गज का Facebook Page ब्लॉक, भड़की कांग्रेस, बिहार चुनाव से पहले ही क्यों..

बचपन से दिल्ली में रहीं

नेहा का उत्तराखंड से काफी गहरा नाता है। नेहा ने कुछ सार पहले ही ऋषिकेश के हनुमंत पुरम में अपना आशियाना बनाया है। जिसके कहते वह कुछ वक़्त निकार कर यहाँ आती जाती रहती हैं। भाई टोंनी के मुताबिक, बचपन में ही नेहा दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं और वहां संगीत की दुनिया में दोनों बहनों ने नाम कमाना शुरू किया। हालांकि नेहा आज भी ऋषिकेश को बहुत मिस करती हैं।

ये भी पढ़ें…आई महाव‍िनाशक मिसाइल: चीन से लेकर ये देश निशाने पर, धमाके में उड़ जाएंगे सभी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News