प्रियंका-निक की शादी में आने वाले मेहमानों को मिलेगा खास तोहफा, जानिए क्या है?

Update: 2018-11-28 09:27 GMT

जयपुर: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी शादी की तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही हैं। वहीं प्रियंका और निक अपनी प्री-वेडिंग पार्टी करते हुए काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल प्रियंका और निक की लव केमेस्ट्री की फोटो देखकर फैंस काफी खुश हैं। जोधपुर के उमेद भवन में होने वाली प्रियंका-निक की शादी में दोनों ने मेहमानों को खास तोहफा देने का फैसला लिया है। इसके लिए तोहफे को भी दोनों के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। प्रियंका और निक को ये डिजाइन काफी पसंद आई इसलिए उन्होंने इसे सभी मेहमानों को देने का फैसला किया।

प्रियंका की आँखों में सजेगा बरेली का सूरमा, निहारते रह जायेंगे निक!

फिल्मफेयर के मुताबिक प्रियंका-निक अपने इनिशियल “NP” को सिल्वर कॉइन पर एम्बेड करा कर मेहमानों को ये गिफ्ट करेंगे। आपने शादी के आनेवाले मेहमानों के लिए डिनर के शानदार इंतजाम तो किए हैं।इसके साथ ही हर मेहमान को एक सिल्वर कॉइन भी दिया जाएगा।इस कॉइन पर एक तरफ “NP” लिखा होगा वहीं दूसरी तरफ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की छवि होगी।शादी के लिए प्रियंका के मंगेतर निक जोनास और उनके बड़े भाई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंडिया आ चुके हैं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए।शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह 30 नवंबर को निक और प्रियंका फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका-निक की हल्दी सेरेमनी होगी।

Tags:    

Similar News