Novermber Movie Release 2024: भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन के अलावा ये फिल्में नवंबर में मचाएंगी धूम

Upcoming Movie Release In November: नवंबर के महीने में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के अलावा ये फिल्में होंगी रिलीज

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-28 15:01 IST

November Movie Release 2024 

November Movie Release 2024: नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। तो वहीं नवंबर के महीने में दिवाली के त्यौहार पर सिनेमाघरों में भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन तो धमाल मचाने के लिए तैयार ही हैं। लेकिन हम आज केवल दिवाली के अवसर पर ही रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में नहीं अपितु नवंबर के महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी इसके बारे में बात करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस बार नवंबर के महीने में आपको कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है। 

नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्में (November Upcoming Movie 2024)-

भूल भूलैया 3 मूवी (Bhool Bhoolaiyaa 3 Movie)-

भूल भूलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली के अवसर पर यानि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और गानें पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। जिसके बाद से दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बार भूल भूलैया 3 में दर्शकों को पुरानी भूल भूलैया की मंजूलिका भी देखने को मिलने वाली हैं। इसके साथ ही मंजूलिका यानि विद्या बालन के साथ इस बार माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। तो वहीं कियारा आडवानी की जगह तृप्ति डिमरी कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगे। 

सिंघम अगेन मूवी (Singham Again Movie)-

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन भी दिवाली के अवसर पर यानि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले रिलीज ही हो चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। 

इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियों होने वाला है। जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में और भी ज्यादा उत्साह बढ़ चुका है। 

कंगुवा मूवी (Kanguva Movie)-

 बॉबी देऔल, सूर्या और दिशा पटानी की फिल्म कंगुवा जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर रिलीज होने को तैयार है। कुंगवा सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज होगी।

 इस फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल डबल किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी वास्तविक लाइफ पर आधारित होगी। 

नाम मूवी (Naam Movie)-

अजय देवगन की इस महीनें दो फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें से एक है। सिंघम अगेन और दूसरी है नाम, अजय देवगन की फिल्म नाम को डायरेक्ट भूल भूलैया के डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक्शन करते हुए नजर आएंगे। अभी सिर्फ इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर और टीजर जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। 

आई वांट टू टॉक मूवी (I Want To Talk Movie)-

अभिषेक बच्चन शूजित सरकार द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में नज़र आएंगे. जॉनी लीवर, अहिल्या बामरू और जयंत कृपलानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिसे राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित किया गया है। 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News