Nusrat Jahan बनीं मां, पूर्व पति ने दी शुभकामनाएं, जाने क्या हुआ था दोनों के बीच

Nusrat Jahan: बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अब मां बन गई हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-26 15:00 GMT

नुसरत जहां और निखिल जैन (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Nusrat Jahan: बंगाली एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अब मां बन गई हैं। आज सुबह नुसरत जहां ने बेबी बॉय को जन्म दिया हैं। इस खास मौके पर लोग नुसरत जहां को बधाई दे रहे हैं। इस दौरान नुसरत जहां के एक्स हसबैंड निखिल जैन (Ex husband nikhil jain) ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि नुसरत जहां पिछले कुछ महीनों से अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी रही। लेकिन आज नुसरत जहां कोलकाता के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया हैं। इस बात की जानकारी खुद नुसरत जहां ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। नुसरत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि 'डर के ऊपर भरोसा। #positivity #morningvibes' इसके साथ ही नुसरत ने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया हैं।

गौरतलब है कि बीते हुए कल यानी 25 अगस्त को खबर आई थी नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका डिलीवरी डेट लास्ट अगस्त से सितम्बर के पहले हफ्ते की है। लेकिन आज नुसरत जहां नए एक बेटे को जन्म दिया है। सूत्रों की माने तो मां और बेटा दोनों की हालत स्थिर हैं वहीं बच्चा 2.9 किलों का है। फिलहाल नुसरत अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

नुसरत जहां ( फोटो-इंस्टाग्राम)

नुसरत जहां के एक्ट पति निखिल जैन एक मीडिया से बाचीत के दौरान कहा कि, यह दूसरी बात है कि हमारे और नुसरत के बीच अनबन चल रही है। लेकिन मैं खुद क इस नए मेहमान को शुभकामनाएं देने से नहीं रोक सकते हैं। इस मौके पर निखिल जैन ने नुसरत जहां और उनके बच्चे को शुभकामनाए दी हैं। निखिल ने कहा कि नुसरत जहां को ढेर सारी शुभकामनाएं और बेबी सुपर हेल्दी रहे और उसका भविष्क अच्छा हो।

नुसरत जहां ( फोटो सोशल मीडिया)

आपको बताते चलें कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी (marriage) 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में ग्रैंड वेडिंग हुई थी। उस समय नुसरत जहां और निखिल जैन (Nusrat Jahan and Nikhil Jain) की शादी खूब सुर्खियों में रही। लेकिन शादी के 2 साल के अंदर ही दोनों को प्यार में दरार आ गई। और दोनों अलग हो गए। अलग होने के वक्त दोनों ने एक दूसरे पर खूब इल्जाम भी लगाए। उस समय नुसरत जहां ने अपनी और निखिल जैन की शादी को अमान्य बताया था। नुसरत ने कहा था कि हम दोनों ने तुर्की में शादी की थी लेकिन हिंदु मैरिज एक्ट के तहत शादी का रजिस्टर नहीं कराया था।

ऐसे में यह शादी अमान्य हैं और तलाक लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता। तभी खबर आई थी कि नुसरत जहां प्रेग्नेंट हैं। जिसके बाद निखिल जैन ने साफ मना कर दिया की यह उनका बच्चा नहीं हैं क्योंकि वह लंबे समय से एक साथ नहीं रह रहे थे। जिसके बाद यह पता चला कि नुसरत जहां का अफेयर बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता (Nusrat Jahan and Yash Dasgupta) के साथ चल रहा है। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने साथ में कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। जिसके बाद दोनों नजदीक आए गए। वहीं सूत्रों की माने तो इस समय नुसरत जहां के पास और यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) हैं और उन्होंने ही नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tags:    

Similar News