सालों बाद पर्दे पर फिर दिखेगी 'जस्सी जैसी..' की ऑनस्क्रीन जोड़ी

Update: 2018-03-15 09:17 GMT

मुबंई। सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' तो आपको याद ही होगा। वही शो जिसमें एक्‍ट्रेस मोना सिंह और अपूर्व अग्निहोत्री की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। आपको जानकर खुशी होगी कि जल्द ही ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाली है।

खबरों की माने तो जल्‍द ही एकता कपूर एक नया शो लाने वाली हैं। इस शो का नाम 'कहने को हमसफर है' होगा जोकि अवैध संबंधों पर आधारित है। इस शो में मोना और अपूर्व एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि शो में अपूर्व का गेस्ट अपीयरेंस है। वे सिर्फ पहले एपिसोड में नजर आएंगे। जबकि, लीड रोल में मोना के अलावा रोनित रॉय और गुरदीप कोहली होंगी। वहीं शो 16 मार्च से शुरू होगा।

वैसे शो में अपूर्व की एंट्री भले ही कुछ पलों की हो लेकिन फैंस के लिए इस जोड़ी को दोबारा साथ में देखना किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। दरअसल, शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मोना और अपूर्व की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। वहीं जस्सी के आइकॉनिक करेक्टर से मोना रातोंरात स्टार बन गई थीं।

Tags:    

Similar News