'ऑस्कर' - दौड़ में भारत की ओर से जायेगी 'विलेज़ रॉकस्टार्स'

Update: 2018-09-22 07:54 GMT

नई दिल्ली: रीमा दास की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म विलेज़ रॉकस्टार्स भारत की ओर से ऑस्कर के लिये भेजी जायेगी। इस फिल्म को विदेशी भाषा की केटेगरी के लिये चुना गया है।शनिवार को फिल्म फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया की ऑस्कर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन एस वी राजेंद्र सिंह बाबू ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। 91वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह अगले वर्ष होगा।

यह भी पढ़ें .....Oscar 2018: ‘द शेप ऑफ वाटर’ ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर

विलेज़ रॉकस्टार्स एक ऐसी गरीब लड़की धुनु की कहानी है,जो रॉकस्टार बनना चाहती है। पैसे की कमी को आड़े न आने देते हुए वो अपना एक रॉकबैंड बनाती है और खुद से एक गिटार खरीदती है। ये एक लड़की के गरीबी से निकलकर खुद के सपने पूरे करने तक की एक भावुक कर देने वाली कहानी है।

यह भी पढ़ें .....ऑस्कर नॉमिनेशन की करेंगी घोषणा, क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विलेज़ रॉकस्टार्स का 2017 में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। ये फिल्म अब तक 70 से ज्यादा नेशनल एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें .....अली फजल की ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ ऑस्कर जीतने से चूकी

इस फिल्म के अलावा भंसाली की फिल्म पद्मावत, आलिया की राज़ी,अक्टूबर,हिचकी और कड़वी हवा जैसी कंटेंट ऑरिएंटेड फिल्मों के नामों की भी चर्चा हुई। पर अंत में बाज़ी मारी विलेज़ रॉकस्टार्स फिल्म ने।

इससे पहले फिल्म न्यूटन को भी एकेडमी अवॉर्ड के लिए भेजा गया था , पर वह अंतिम 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई।

इससे पहले भारत की ओर से सिर्फ लगान,सलाम बॉम्बे और मदर इंडिया ही सिर्फ अंतिम 5 में अपनी जगह बना पाई है।

Tags:    

Similar News