Prakash Raj On Chandrayaan-3: प्रकाश राज पर FIR, चंद्रयान पर दिया था विवादित बयान, जानें पूरा मामला

Prakash Raj On Chandrayaan-3: जहां एक तरफ हर कोई चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए प्रार्थना कर रहा है, तो वहीं एक्टर प्रकाश राज ने इस मिशन के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद अब वह बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-08-22 08:47 GMT
Prakash Raj On Chandrayaan-3 (Image Credit: Instagram)

Prakash Raj On Chandrayaan-3: इन दिनों भारत देश का हर एक वासी यही प्रार्थना कर रहा है कि चंद्रयान-3 मिशन कामयाब हो जाए। लेकिन बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन पर एक गलत पोस्ट कर बवाल खड़ा कर दिया है। एक्टर के विवादित बयान के बाद उन पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। जी हां..हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

प्रकाश राज ने उड़ाया था चंद्रयान-3 का मजाक

दरअसल, एक्टर प्रकाश राज ने बीते दिन अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया था। इस पोस्ट में एक कार्टून बना हुआ था। इस तस्वीर में लूंगी पहने एक व्यक्ति एक कप से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा था। इस फोटो के कैप्शन में लिखा था- ''चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर।'' इस पोस्ट के बाद लोगों ने प्रकाश राज पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वह चंद्रयान मिशन का मजाक बना रहे हैं।

लोगों ने जमकर किया था प्रकाश राज को ट्रोल

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। लोगों ने प्रकाश राज को काफी ज्यादा ट्रोल किया था। एक यूजर ने जहां लिखा था- ''प्रकाशजी इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है। भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी। किसी पार्टी के लिए नहीं।'' तो किसी ने कमेंट किया था- ''प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं।''

प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई FIR

चंद्रयान-3 मिशन पर गलत पोस्ट करने के बाद जहां लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं अब एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जी हां...प्रकाश राज के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News