Priyanka Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़! पति निक जोनस हुए गंभीर बीमारी का शिकार

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए आपको बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-05 04:30 GMT

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas (Image Credit: Social Media)

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी खूब चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पति निक जोनस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस को एक गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है, जिसके बाद से उनका बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर निक का एक वीडियो भी सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं निक जोनस को क्या हुआ है?

प्रियंका के पति निक जोनस गंभीर बीमारी से हुए परेशान (Priyanka Chopra Husband Nick jonas Health Condition Update)

दरअसल, सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निक जोनस अपनी बीमारी की पुष्टि की है और बताया है कि इसकी वजह से उनके सभी स्टेज शोज को रद्द कर दिया गया है। गायक निक जोनस ने शोज रद्द होने की वजह से फैंस से माफी मांगी है। शोज रद्द होने की वजह से सिंगर के फैंस निराश हो गए और उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में आ गए। निक ने बताया कि शोज की तारीख बदल दी गई है। जनस ब्रदर्स यानी ‘केविन जोनस’, ‘निक जोनस’ और ‘जो जोनस’ इस हफ्ते मैक्सिको में परफॉर्म करने वाले थे। निक जोनस ने कहा कि डॉक्टर के चेकअप के बाद भी उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ। वो जल्दी से ठीक होना चाहते हैं। निक ने फैंस को निराश करने के लिए माफी भी मांगी है। साथ ही फैंस से सपोर्ट की मांग की है। सिंगर ने कहा कि फैंस उनके शोज को देखने के लिए बहुत दूर से आए और ऐसे में अब उन्हें इसके लिए बुरा लग रहा है।

किस बीमारी से परेशान हैं निक जोनस? (Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Diagnosed with Influenza)

अपने इस वीडियो में निक जोनस ने बताया कि दो दिनों पहले उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा था। पिछले दो दिनों से उनकी हालत बहुत खराब हो गई है। बीते दिन तो वो पूरे दिन ही बेड पर पड़े रहे। उन्हें बुखार, दर्द , गले में खराश और बहुत बुरी खांसी भी है। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, निक जोनस ‘इन्फ्लुएंजा ए’ से पीड़ित हैं। इसकी वजह से वह गाना नहीं गा सकते हैं और मैक्सिको में होने वाले शोज में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।


प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी की थी। प्रियंका ने निक से जोधपुर के उम्मेद भवन में रॉयल शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। मुंबई में कपल ने शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था और ऐसी ही शानदार पार्टी Los Angeles में भी दी थी। आज निक-प्रियंका हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और उनकी एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हैं।



Tags:    

Similar News