क्वांटिको के सेट पर प्रियंका चोपड़ा हुईं घायल, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

Update: 2017-01-14 08:02 GMT

न्यूयॉर्क: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी शो क्वांटिको के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हुई है उन्हें मामूली चोट लगी है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एबीसी के निर्माता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि की है। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है।

टीएमजेड के अनुसार प्रियंका गुरुवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है। वे फिलहाल अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी।

Tags:    

Similar News