प्रियंका-निक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया उम्मेद भवन, देखें PHOTOS

साल 2018 की दूसरी सबसे बड़ी शादी जल्द ही होने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन में करने वाली हैं।

Update: 2018-11-30 07:09 GMT
प्रियंका-निक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया उम्मेद भवन, देखें PHOTOS

मुंबई: साल 2018 की दूसरी सबसे बड़ी शादी जल्द ही होने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन में करने वाली हैं। बता दें, शादी की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: जी-20 शिखर सम्मेलन: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से PM ने की मुलाकात

लाइट्स और फूलों से उम्मेद भवन सजाया गया है। ऐसे में इस पैलेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, सभी मेहमान भारत आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस शादी में भी दीपिका-रणवीर की शादी की ही तरह मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल बैन है। वहीं, दुल्हे राजा यानि निक जोनस राजसी अंदाज में बग्घी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने आएंगे।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या से तलाक पर अडिग तेजप्रताप पहुंचे विधानसभा, कहा- मैं अपनी लड़ाई खूद लड़ूंगा

प्रियंका और निक पारंपरिक हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से करने वाले हैं। वहीं, दोनों की शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को जनता के लिए बंद रहेगा। खबरों के अनुसार, दोनों दो रिसेप्शन करने वाले हैं। एक रिसेप्शन मुंबई में होगा और दूसरा दिल्ली में।

यहां देखें तस्वीरें

Tags:    

Similar News