सगाई से पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ की पूजा, दोनों ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

Update: 2018-08-18 09:32 GMT

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका ने अपने जुहू बंगले पर रिंग सेरेमनी से पहले सुबह 10 बजे एक विशेष पूजा करवाने जा रही है। हाल ही में इस पूजा से पहले प्रियंका-निक की एक तस्वीर सामने आई है।

इसके साथ ही निक और प्रियंका की एक बेहतरीन तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर के पीछे देखें तो N P लिखा हुआ है। दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।जहां प्रियंका पीले सूट में नजर आ रही हैं वहीं निक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में पहली बार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Full View

सलमान खान की बहन अर्पिता खान प्रियंका के घर पहुंच गई है। इस दौरान अर्पिता ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। पूजा के बाद कुछ रीति रिवाज होंगे और फिर लंच। लंच में देसी गर्ल ने पंजाबी मेन्यू रखा है।

Full View

प्रियंका के घर से आ रही इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद तो फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि कब प्रियंका खुद अपने और निक के रिलेशन का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करती हैं।

Full View

Tags:    

Similar News