OMG: क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कही ऐसी बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे शॉक

Update: 2016-12-26 07:28 GMT

लॉस एंजिलिस: क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न केवल अपनी अदाओं से बॉलीवुड को अपना दीवाना बनाया है बल्कि आजकल तो वह हॉलीवुड में भी अपनी ख़ूबसूरती के जलवे भी बिखेर रही हैं। जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक़ उनके जैसी एक्ट्रेसेस को कुछ लोग सेक्स सिंबल के तौर पर देखते हैं। पर उन्हें इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है। प्रियंका इन सब बातों को अपने काम का हिस्सा मानती हैं।

एक इंग्लिश वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक्सेप्ट किया है कि हॉट दिखना उनका लक्ष्य नहीं था। प्रियंका का कहना है कि लोग मुझे सेक्स सिंबल कहते हैं। मैं एक एक्ट्रेस हूं और यह मेरे काम का एक हिस्सा है।

आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि सेक्स सिंबल होना आपका लक्ष्य होता है। अगर आप हॉट दिखना चाहते हैं। तो इसका मतलब यह नहीं कि आप इसी के लिए हैं। बता दें कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में अपने टैलेंट का जलवा दिखाएंगी।

 

 

Tags:    

Similar News