Anant-Radhika Wedding: क्या अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा?

Anant-Radhika Wedding: अपनी देसी गर्ल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगी या नहीं! आइए बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-06-30 10:19 GMT

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding (Photo- Social Media)

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं हैं, दोनों की शादी में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी है, जाहिर सी बात है कि सेलिब्रेशन बेहद ग्रैंड होगा, बड़े से बड़े बिजनेसमैन, पॉलिटीशियन और एक्टर्स शादी समारोह में शामिल होंगे, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अपनी देसी गर्ल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगी या नहीं! आइए बताते हैं।

अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बनेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को है, गेस्ट को इन्विटेशन दिए जाने लगे हैं, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार के घर पर अनंत अंबानी खुद शादी का इन्विटेशन कार्ड लेकर पहुंचे थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर शिरकत करेंगे, वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से भी अंबानी परिवार की अच्छी दोस्ती है, वह अंबानी परिवार के कई फंक्शन में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत आती हैं, इस वजह से बहुत से लोग यह जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा अनंत और राधिका की शादी में शामिल होंगी? तो हम आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत कर सकतीं हैं।


जैसा कि आप सब जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अनंत और राधिका की दोनों प्री वेडिंग में नहीं पहुंचीं थीं, जी हां! मार्च महीने में जामनगर में हुए प्री वेडिंग में भी प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आईं थीं, वहीं क्रूज पर हुई दूसरी प्री वेडिंग में भी प्रियंका चोपड़ा को स्पॉट नहीं किया गया, ऐसे में ज्यादातर उम्मीदें हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस कपल की शादी का हिस्सा बन सकतीं हैं। हालांकि ये कहना मुश्किल होगा कि वह शादी में अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ आयेंगी, या फिर अकेले ही आएंगी, ये तो 12 जुलाई को ही पता चलेगा। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि प्रियंका चोपड़ा शूटिंग में बिजी होने के कारण शादी स्किप भी कर सकती हैं, क्योंकि वह इन दिनों अपनी फिल्म "द ब्लफ" की शूटिंग कर रहीं हैं।

तीन दिनों तक चलेंगे अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन 12 जुलाई को शुरू होंगे, जो कि तीन दिनों तक यानी कि 14 जुलाई तक चलेंगे। 12 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधेंगे, जबकि 13 और 14 को अन्य फंक्शन रखा गया है, तीनों ही दिनों के लिए ड्रेस कोड भी रखा हुआ है, जो वेडिंग कार्ड में साफ साफ मेंशन किया हुआ है।



 


Tags:    

Similar News