Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी, जानें एक्ट्रेस ने क्यों तोड़ लिया नाता

Raj Kapoor Death Anniversary: भारतीय सिनेमा की महान अदाकारा नरगिस (Nargis) के प्यार में राज कपूर पागल थे।

Written By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-06-01 19:12 GMT
राज कपूर और नरगिस (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Raj Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के सबसे बड़े शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) की गिनती उन महान कलाकारों में की जाती है जिन्होंने भारतीय सिनेमा (Bollywood) को विदेश तक पहुंचाया। पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्मों के सबसे बड़े हीरो थे, लेकिन राज कपूर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। राज कपूर अपनी फिल्मों के लिए जितने मशहूर थे उतना ही अपने प्यार को लेकर भी।

भारतीय सिनेमा की महान अदाकारा नरगिस (Nargis) के प्यार में राज कपूर पागल थे, लेकिन दोनों की प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। राज कपूर और नरगिस एक दूसरे को बेतहासा प्रेम करते थे। आज हम आपको दोनों की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे।

कैसे हुई राज कपूर से नरगिस की की मुलाकात

1948 में राज कपूर (Raj Kapoor) जब नरगिस से पहली बार मिले थे तो वह सिर्फ 20 वर्ष की थीं और उस समय तक नरगिस आठ फिल्मों में काम कर चुकी थीं। दरअसल राज कपूर अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की खोज कर रहे थे। नरगिस की मां जद्दनबाई फेमस स्टूडियो में रोमियो एंड जूलिएट की शूटिंग कर रही थीं। राज कपूर को इसे बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जानने की कोशिश की वहां पर कैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं? जब राज कपूर उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। राज कपूर जब उनके घर पर पहुंचे थे तो वह किचन में पकौड़े तल रही थीं। इस दौरान उनके हाथ बालों को छू गए और बेसन उनके हाथों से बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर फिदा हो गए।

फिल्म आवारा के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ है में राज कपूर और नरगसि (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
नरगिस भी राज कपूर को चाहने लगी थीं
एक्टर राज कपूर और नरगिस ने कुल 16 फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने आवारा, श्री 420 और बरसात जैसी फिल्मों में काम किया है। राज और नरगिस की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। राज कपूर ने तो पहली ही बार में नरगिस को दिल दे दिया था और एक्टर्स भी उन्हें प्यार करने लगी थीं। नरगिस राज कपूर को इस कदर चाहती थीं कि वह अपना दिल, अपनी आत्मा और यहां तक कि अपने पैसे भी राज कपूर की फिल्मों में लगाने लगी थीं। एक बार जब आरके स्टूडियो के पास पैसे कम पड़ गए तो नरगिस ने अपना सोने का कंगन बेच दिया।

किसी फिल्म में नरगिस और राज कपूर (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

जब शादी के लिए गृह मंत्री से मिलने पहुंच गईं नरगिस

शादीशुदा राज कपूर से नरगिस शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। इसके लिए एक बार नरगिस तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई से मिलने चली गई थीं कि शादी के लिए कोई कानूनी रास्ता खोजा जा सकें। नरगिस चाहती थीं कि कोई कानूनी रास्ता निकल जाए जिससे बिना तलाक के उनकी राज कपूर से शादी हो जाए। राज कपूर हमेशा नरगिस से कहते थे कि वह उनसे शादी जरूर करेंगे, लेकिन नरगिस को यह विश्वास होने लगा कि राज कपूर पत्नी को कभी नहीं तलाक देंगे। नरगिस से राज कपूर भी शादी करना चाहते थे, लेकिन पिता पृथ्वीराज कपूर इसके बिल्कुल खिलाफ थे। अब नरगिस भी समझ गईं थीं राज कपूर उनसे शादी नहीं करने वाले। नरगिस ने राज कपूर को बिना जानाकरी दिए आरके फिल्म्स से बाहर की फिल्म मदर इंडिया साइन कर ली। तब राज कपूर को यह एहसास हुआ कि नरगिस अब उनसे दूर जा चुकी हैं।


फिल्म अंबर में एक गाने के दौरान राज कपूर और नरगिस (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)


 दोनों के प्यार में सुनील दत्त की हुई एंट्री

नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी के बीच सुनील दत्त (Sunil Dutt) की एंट्री हो जाती है। सुनील दत्त सीलोन रेडियो में रेडियो जॉकी के तौर पर काम करते थे। सुनील दत्त और नरगिस की पहली मुलाकात यहीं हुई थी। यहां पर नरगिस एक इंटरव्यू देने के लिए पहुंची थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकात फिल्म दो बीघा जमीन के सेट पर हुई।
दरअसल हां नरगिस बिमल रॉय से मिलने के लिए गई थीं और काम की तलाश में सुनील दत्त भी वहां गए थे। नरगिस को सुनील को देखने के बाद बीता किस्सा याद आता है और वो उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और आगे बढ़ जाती हैं। इस मुलाकात के बाद फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त ने नरगिस के बेटे की भूमिका अदा की। धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी परवान चढ़ने लगी। 
नरगिस ने राज कपूर से अपने 9 साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके 
बाद सुनील दत्त और नरगसि ने 1958 शादी कर ली। 

किसी फिल्म में नरगिस और राज कपूर (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
राज कपूर की ऐसी हो गई थी हालत
कहा जाता है कि सुनील दत्त और नरगिस की शादी खबर सुनने के बाद राज कपूर सिगरेट से अपन आपको जलाते थे। ऐसा इसलिए वह करते थे कि कहीं वह कोई सपना तो नहीं देख रहे हैं। इसके बाद राज कपूर बहुत ज्यादा शराब पीने लगे और रात-रात भर बैठकर रोत थे।



 



Tags:    

Similar News