Raj Kundra Arrested: बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, लगे हैं गंभीर आरोप

Raj Kundra Arrested: राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। जहां राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

Written By :  Ashish Lata
Published By :  Monika
Update: 2021-07-20 01:44 GMT

राज कुंद्रा (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Raj Kundra Arrested: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच (mumbai crime branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में (Pornographic Films)  बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। जहां राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करावाई गई थी। जिसमें उनके ऊपर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार रात राज कुंद्रा को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा का महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टेटमेंट लिया था। 26 मार्च को इसी मामले में एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया गया था। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को स्टेटमेंट दिया है कि उन्हें Adult Industry में लाने वाले राज कुंद्रा है। उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को हर प्रोजेक्ट के 30 लाख रुपये का पेमेंट किया है। ऐसे शर्लिन ने करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट राज कुंद्रा के लिए किए है।

4 लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी और जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्नीकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं।

इन मामलों पर भी केस दर्ज 

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, इससे पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पहले जहां मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Tags:    

Similar News