राम तेरी गंगा मैली वाली मंदाकिनी का लेटेस्ट लुक आया सामने, करेंगी बेटे के साथ वापसी

Actress Mandakini to Comeback: फिल्म राम तेरी गंगा मैली से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो में अपने बेटे के साथ नज़र आएँगी।;

Update:2022-06-23 17:16 IST
Actress Mandakini to Comeback

Actress Mandakini to Comeback (Image Credit-Social Media)

  • whatsapp icon

Actress Mandakini to Comeback: बॉलीवुड में फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वो जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कम बैक करने के मूड में है। उनकी पहली फिल्म साल 1985 में आई थी। जिससे मंदाकिनी ने सभी के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी लेकिन जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड से अपनी दूरी बना ली। और उसके बाद उन्हें कभी सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया। लेकिन अब वो एक बार फिर बॉलीवुड का रुख करने की तयारी में हैं। दरअसल मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो में अपने बेटे के साथ नज़र आएँगी।

मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया कि वो अपने बेटे राबिल ठाकुर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आएँगी जिसमे वो मां के किरदार में दिखेंगी। आपको बता दें ये गाना साजन अग्रवाल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। गाने के बोल हैं, 'मां ओ मां'। इस गाने के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने बताया कि ये बेहद प्यारा गाना है जो माँ पर बना है। जिसका हिस्सा रहकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित भी हैं।

उनकी इस वापसी पर जब मंदाकिनी से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि,'मैं अपने इस कमबैक से काफी खुश हूँ। मैं साजन समय से परिचित हूँ लेकिन अब जाकर हम एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये गाना मां ओ मां बेहद प्यारा गाना है जब मैंने ये गाना सुना तो मुझे इस गाने से प्यार हो गया। पहले खबर आ रही थी कि इसकी शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू होने वाली थी। लेकिन अभी इसकी शूटिंग किन्ही कारणों की वजह से नहीं हो पाई।

वैसे एक्ट्रेस मंदाकिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। वो भले ही अब लगभग 58 साल की हो गयी हो लेकिन उनके चेहरे पर अभी भी वो ग्रेस बरकरार है। उनकी ख़ूबसूरती को देख कर ही राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया था। आपको बता दें फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए मंदाकिनी पहली पसंद नहीं थी बल्कि उनसे पहले इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया को साइन किया गया था। लेकिन जब राज कपूर ने मंदाकिनी को देखा तो उन्होंने इस फिल्म में डिंपल को रीप्लेस करके मंदाकिनी को साइन कर लिया गया।

मंदाकिनी की निजी ज़िन्दगी की बात करें तो उन्होंने एक पूर्व बुद्धिष्ट मोंक डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की है। दोनों के तीन बच्चे हैं। 

Tags:    

Similar News