Ranveer Singh की टीम का FWICE द्वारा बैन करने के बाद आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Ranveer Singh Banned: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है, अब इसपर उनकी टीम का आया रिएक्शन

Update:2026-05-26 10:35 IST

Ranveer Singh Banned FWICE Team Reaction (Image Credit- Social Media)

Ranveer Singh Banned: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के लिए डॉन 3 को अचानक से शूटिंग के कुछ दिन पहले ही छोड़ना पड़ा भारी, कल FWICE ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके उनके इस रवैये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए। उनको बैन करने का घोषणा किया है। जिसका मतलब है कि अब रणवीर सिंह के अगामी प्रोजेक्ट में FWICE से जुड़े लोग काम नहीं करेंगे। ये फैसला फरहान अख्तर और उनकी टीम द्वारा रणवीर सिंह की FWICE में की गई शिकायत के बाद लिया गया है। इसके साथ ही FWICE ने बताया कि रणवीर सिंह को पहले नोटिस भी भेजा जा चुका है। जिसपर उनकी तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। यही नहीं जब FWICE ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के लिए अनॉउंसमेंट की तब रणवीर सिंह की टीम की तरफ से कहा गया कि ये उनका मुद्दा नहीं है। तो वहीं इन सबपर अब जाकर रणवीर सिंह की टीम की प्रतिक्रिया सामने आई है। चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की टीम ने क्या कहा है। 

रणवीर सिंह की टीम का बयान (Ranveer Singh Team Reaction On FWICE Banned)-

रणवीर सिंह के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने बयान जारी करते हुए कहा, “रणवीर सिंह के दिल में फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर सदस्य के लिए बेहद सम्मान है। 'डॉन 3' को लेकर पिछले कुछ समय में जो भी चीजें सामने आई हैं, उस पर रणवीर ने सोच-समझकर चुप्पी साधे रखी है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल बातें और पर्सनल रिश्ते गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही हैंडल किए जाने चाहिए।

भले ही इस दौरान सोशल मीडिया और खबरों में कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी उन पर पब्लिकली रिएक्ट करना या अफवाहों को हवा देना सही नहीं समझा। उनका पूरा फोकस सिर्फ उनके काम और आने वाले वर्क कमिटमेंट्स पर है।

डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े हर शख्स के लिए उनके मन में आज भी गहरी इज़्ज़त और शुभकामनाएं हैं, और वह दिल से चाहते हैं कि यह फ्रेंचाइजी कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाए। ऐसे संवेदनशील मौकों पर शालीनता और संयम बनाए रखना हमेशा से उनका अपना फैसला रहा है, और वह आगे भी इसी गरिमा को बनाए रखेंगे।”

Tags:    

Similar News