बर्थडे: क्रिकेटर बनना चाहते थे रणवीर सिंह, फिल्मों में आने के लिए चाय लाने जैसे किये काम

Update:2018-08-06 10:52 IST

मुंबई: बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकारों में हैं जिनका अंदाज सबसे जुदा है। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर बेबाक बयानबाजी का हर कोई कायल है। फिल्मों के अलावा रणवीर अपने बयानों और ड्रेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें-

क्रिकेटर बनने का देखा था सपना

रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान की फिल्म '1983' में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उस दौर की है जब भारत ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। कहा जाता है कि स्कूल के दिनों में रणवीर 'गिल्स शील्ड' खेलने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने उन्हें ट्रेनिंग देने से मना कर दिया था। वजह थी कि रणवीर प्रैक्टिस के दौरान लेट पहुंचे थे।

बॉलीवुड में एंट्री के बाद बदला सरनेम

रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्‍होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। वे अपना नाम इसलिए भी बदलना चाहते थे क्‍योंकि उनका नाम रणबीर कर तरह साउंड करता था। लेकिन बाद में नाम बदलने का फैसला टाल दिया।

ये भी पढ़ें...VIDEO: …जब सद्गुरु के साथ रणवीर सिंह ने किया ‘हैप्पी डांस’

चाय लाने और सीट लगाने जैसे काम किये

फिल्‍मों में आने के बाद रणवीर सिंह को 'सफल' होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। रणवीर को अमेरिका से मास कम्‍यूनिकेशन करने के 3 साल बाद तक स्‍ट्रगल करना पड़ा। स्‍ट्रगल के दिनों में उन्‍होंने एक एड एजेंसी में बतौर असि‍सटेंट डायरेक्‍टर काम किया लेकिन उनका झुकाव तो एक्टिंग की ओर था। इसके बाद रणवीर ने थियेटर ज्‍वाइन कर लिया लेकिन यहां भी उन्‍हें बैक स्‍टेज का काम सौंपा गया। इस दौरान उन्‍हें चाय बनाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था। लेकिन इसके साथ-साथ उन्‍होंने फिल्‍मों में काम की तलाश जारी रखी। आखिरकार उन्‍हें मौका मिल ही गया।

बैंड बाजा बारात से पद्मावत तक

आदित्‍य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को सबसे पहले ब्रेक दिया। साल 2010 में उनकी पहली फिल्‍म 'बैंड बाजा बारात' रिलीज हुई जो सुपरहिट रही। इससे पहले भी रणवीर को तीन फिल्‍मों के ऑफर्स मिले थे जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया था। पहली फिल्‍म के हिट होने के बाद वे 'लेडीज वर्सेज रिक्‍की बहल' में नजर आये। इसके बाद उन्‍होंने लुटेरा की. रणवीर सफल फिल्‍मकारों में से एक संजय लीला भंसाली की पहली पसंद हैं। भंसाली ने रणवीर के साथ 'रामलीला', बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत में काम किया है। तीनों ही फिल्‍में सुपरहिट रही थी। इसके अलावा वे दिल धड़कने दो, गुंडे और फाइडिंग फैनी जैसी फिल्‍मों में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें...रणवीर सिंह ने ठुकराया घर आई लक्ष्मी, जानिए दीपिका है या कोई और वजह?

आने वाली फ़िल्में

रणवीर की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिंबा', कबीर खान की '1983 द फिल्म' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' है।

क्या है दीपिका का प्लान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्‍टोरी अब किसी से छुपी नहीं है। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। खबरें तो यह भी है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। ऐसे में रणवीर के बर्थडे पर दीपिका ने खास सरप्राइज देने का प्‍लान बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका रणवीर का बर्थडे पर हैदराबाद जाने वाली हैं और वहां जा कर वो उन्‍हें उनका सरप्राइज गिफ्ट देंगी। दरअसल रणवीर इन दिनों हैदराबाद में फिल्‍म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी हैं।

 

Tags:    

Similar News