'83' के लिए बिजी है रणवीर सिंह, बॉल व बल्ला है इन दिनों उनके साथी, शेयर किया Photos

Update: 2019-04-21 02:34 GMT

जयपुर: रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वे कुछ दिनों से धर्मशाला की वादियों में खोए हुए हैं। फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। वैसे बता दें कि रणवीर अब वापस मुंबई आ चुके हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें वह जमकर फिल्म 83 के लिए क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप के जीत की कहानी पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं

Full View

Full View

वीडियो में रणवीर स्किपिंग करते, ट्रेड मिल पर दौड़ते, नेट प्रैक्टिस करते और जिम में ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह पूरी टीम के साथ मस्ती भी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपिल देव उन्हें बता रहे हैं कि उनका बॉलिंग स्टाइल कैसा है और कैसे उसे कॉपी करना है।कपिल देव के अलावा क्रिकेट के कई अन्य सीनियर्स भी रणवीर सिंह की टीम को क्रिकेट की बारीकियां दिखाते वीडियो में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह बॉलिंग और बैटिंग दोनों करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। रणवीर सिंह की पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इनमें सिंबा, गली ब्वॉय जैसी फिल्में शामिल हैं।

Full View

Full View

Full View

Tags:    

Similar News