Bhojpuri: 'बेशर्म रंग' गाने पर इस फेमस भोजपुरी सिंगर ने दिखाए अपने क्रेजी मूव्स, भगवा बिकिनी को किया सपोर्ट

Besharam Rang Song: रितेश पांडेय के फेमस गाने हेलो कौन से फेमस हुईं सिंगर स्नेहा उपाध्याय ने पठान के गाने बेशरम रंग को सपोर्ट किया है।

Update: 2023-01-03 06:24 GMT

Besharam Rang Song (Image Credit-Social Media)

Besharam Rang Song: शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान इसी महीने रिलीज़ होने वाली है लेकिन इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं जहाँ ये किंग खान की सिल्वर स्क्रीन पर चार साल बाद वापसी है वही इस फिल्म के गाने बेशरम रंग का पूरे देश में विरोध भी हुआ। जहाँ कई लोग इस गाने को फिल्म से हटाने की मांग करते नज़र आये वहीँ कुछ सेलेब्स ऐसे भी थे जो इसे सपोर्ट करते दिखे। इसमें जहाँ बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री के सितारे थे वहीँ भोजपुरी स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। अब वहीँ इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री का एक और नाम शामिल हो गया है।

रितेश पांडेय के फेमस गाने हेलो कौन से फेमस हुईं सिंगर स्नेहा उपाध्याय (Sneha Upadhya) ने भी अब पठान के गाने बेशरम रंग को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने हॉट मूव्स के साथ इस गाने को अपना सपोर्ट दिया है। इसके पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा रश्मि देसाई जैसे कई एक्ट्रेस किसी न किसी तरह से अपना सपोर्ट इस गाने के लिए दिखा चुकीं हैं। जिसके बाद भगवा बिकिनी विवाद करने वाले और ज़्यादा भड़क गए हैं।

सिंगर स्नेहा उपाध्याय का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो पठान के गाने पर अपने सिज़लिंग हॉट मूव्स दिखती नज़र आ रहीं हैं। सिंगर रितेश पांडेय के हिट गाने 'हैलो कौन' से फेमस हुईं थीं जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। उनके इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं जहाँ कुछ उनके मूव्स को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीँ कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते भी नज़र आ रहे हैं। कुछ लोगों को उनका इस गाने को सपोर्ट करना पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो में स्नेहा ने शॉर्ट बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है और वो अपने हॉट मूव्स से सभी को दीवना बना रहीं हैं। वैसे सिंगर ने अपने कमेंट बॉक्स को प्राइवेट किया हुआ है। इसलिए उनके लोगों के रिएक्शन्स नहीं दिख रहे हैं। लेकिन वहीँ उनके वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पठान… बेशर्म रंग। ' वीडियो के लिए आप क्या सोचते हैं हमे अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइयेगा।

Tags:    

Similar News