Old Money Song Teaser: सलमान खान और संजय दत्त के गाने ओल्ड मनी का टीजर जारी, जाने रिलीज डेट

Salman Khan Sanjay Dutt Song Old Money Release Date; सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी एपी डीलो के गाने ओल्ड मनी में आएंगे नजर, जानिए रिलीज डेट

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-06 05:57 GMT

Salman Khan Sanjay Dutt AP Dhillon Old Money Song (Image- Social Media) 

Salman Khan Sanjay Dutt AP Dhillon Old Money Song: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। ये कोई फिल्म नहीं है। बल्कि एक गाना है। बता दे कि सलमान खान और सजंय दत्त जल्द ही AP Dhillon के गाने Old Money में नजर आएंगे।  पोस्टर कुछ समय पहले ही जारी किया गया है। तो वहीं आज गाने के टीजर के साथ ही रिलीज डेट की घोषणा की गई है। 

सलमान खान संजय दत्त एपी डिलो के गाने ओल्ड मनी का टीजर ऑउट (Salman Khan Sanjay Dutt AP Dhillon Old Money Song Teaser Out)-


सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। इनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) काफी समय बाद एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आएँगे। ये कोई फिल्म नहीं है ये एक म्यूजिक वीडियो हैं। जिसका नाम  है Old Money इस गाने को अपनी आवाज दी है। फेमस सिंगर AP Dhillon ने जिसका टीजर आज जारी कर दिया गया है। इस गाने का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। ओल्ड मनी के टीजर को खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। जिसमें Salman Khan और Sanjay Dutt की झलक दिखाई दी है। सलमान खान और संजय दत्त के फैंस ने टीजर को काफी पसंद किया है। अब दर्शकों को गाने के रिलीज का इंतजार है। 

सलमान खान संजय दत्त एपी डिलो गाना ओल्ड मनी रिलीज डेट (Salman Khan Sanjay Dutt AP Dhillon Old Money Song Release Date)-

बॉलीवुड के भाईजान और खलनायक यानि संजय दत्त की जोड़ी दर्शकों को एक लंबे समय के बाद Old Money Song में दिखाई देगी। बता देकि AP Dhillon का ओल्ड मनी (Old Money Song) गाना 9 अगस्त 2024 को सुनने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News