Bhojpuri की इस हॉट अदाकारा ने चोरी छिपे रचाई शादी, बनीं जुड़वा बच्चों की मां
Poonam Dubey Ki Shaadi: पूनम दुबे ने चोरी छिपे शादी रचा ली है, इतना ही नहीं, वे दो बच्चियों की मां भी बन गई हैं, आइए विस्तार से बताते हैं।;
Poonam Dubey Ki Shaadi
Bhojpuri Actress Poonam Dubey Ki Shaadi: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो किसी ना किसी कारणवश सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं, उन्हीं में से एक अभिनेत्री पूनम दुबे भी हैं। जी हां! भोजपुरी अदाकारा पूनम दुबे की हॉटनेस की चर्चाएं खूब होती हैं, अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के जरिए पूनम दुबे ऑनस्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी तहलका मचाए रहतीं हैं, वहीं अब पूनम दुबे ने अपनी जिंदगी के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुन उनके फैंस के होश उड़ जाएंगे, दरअसल पूनम दुबे ने चोरी छिपे शादी रचा ली है, इतना ही नहीं, वे दो बच्चियों की मां भी बन गई हैं, आइए विस्तार से बताते हैं।
पूनम दुबे ने चोरी छिपे रचाई शादी (Poonam Dubey Ki Shaadi)
भोजपुरी अदाकारा पूनम दुबे को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, दरअसल उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस हैरान हो गए हैं। जी हां! पूनम दुबे ने उस वीडियो में खुलासा किया है कि उनकी शादी हो चुकी है। पिछले कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था और अब वीडियो के जरिए उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी हो चुकी है, इतना ही नहीं, वीडियो में उनके साथ दो बच्चियां भी नजर आ रहीं हैं, पूनम उन बच्चियों की मां भी बन गईं हैं।
बता दें कि पूनम दुबे ने इस वीडियो को अपने पति गौरव जैन को बर्थडे विश करते हुए शेयर किया है, जिसमें दोनों के कुछ प्राइवेट पल नजर आ रहें हैं। इस वीडियो में पूनम दुबे और गौरव ने दो बच्चियों को अपने गोद में लिया हुआ है। इसके साथ ही वीडियो में पूनम दुबे और गौरव जैन के कोर्ट मैरिज की भी झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो से साफ हो गया है कि पूनम और गौरव ने कोर्ट मैरिज की है, उन्होंने ग्रैंड वेडिंग नहीं की थी। वहीं अब सवाल ये उठता है कि शादी के बाद पूनम तुरंत ही दो बच्चियों की मां कैसे बन गईं, तो आइए हम बताते हैं।
पूनम दुबे अपने प्यार गौरव जैन संग शादी कर चुकीं हैं, इसका खुलासा उन्होंने अब किया है। वहीं अब यदि दो बच्चियों की मां बनने का सच बताएं तो ये बच्चियां पूनम दुबे के पति गौरव जैन की पहली पत्नी की हैं, जी हां! बता दें कि पूनम दुबे की गौरव जैन संग दूसरी शादी है। पूनम दुबे ने खुद अपने फैन के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि दोनों बच्चियां गौरव जैन की हैं, लेकिन अब वे ही इन दोनों बच्चियों की मां हैं। वीडियो में पूनम दुबे और गौरव जैन दोनों बच्चियों के साथ बेहद खुश नजर आ रहें हैं, वहीं फैंस भी इन्हें बधाईयां दे रहें हैं।