Sanam Teri Kasam के बाद हर्षवर्धन राणे लेकर आ रहे हैं एक नई लव-स्टोरी मूवी का नाम है Deewaniyat

Harshvardhan Rane New Movie Deewaniyat: सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म दीवानियत की हुई घोषणा, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-14 12:42 IST

Harshvardhan Rane New Movie Deewaniyat (Image Credit- Social Media)

Harshvardhan Rane New Movie Deewaniyat: सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे के लिए .ये साल किसी तोहफे से कम नहीं है। उनकी फिल्म सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के बाद जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। उसकी वजह से हर्षवर्धन राणें काफी ज्यादा खुश हैं। क्योंकि एक लंबे समय के बाद उनकी फिल्म को वो सफलता मिली है। जिसकी वो हकदार थी। तो वहीं सनम तेरी कसम के बाद हर्षवर्धन राणे के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। उनकी अगली फिल्म जोकि एक लव-स्टोरी पर आधारित है वैलेंटाइन डे के अवसर पर अनॉउंस की गई है। इस फिल्म का नाम दीवानियत है। 

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म दीवानिय हुई अनॉउंस (Harshvardhan Rane Upcoming Movie Deewaniyat Announced)-

आज वेलेंटाइन डे के अवसर पर हर्षवर्धन राणे ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अनॉउंसमेंट करके, बता दे कि फिल्म का फर्स्ट लुक आज शेयर किया गया है। जिसमें हर्षवर्धन राणे ने दर्द भरी आवाज में कहा-तेरे लिए मेरा तेरा भी मोहताज नहीं ये मरते दम तक रहेगा सिर्फ आज नहीं,तू दिल तोड़ भी देगी तो हर टूटा टुकड़ा तेरे लिए धड़केगा, ये इश्क सिर्फ चिंगारी नहीं .ये आग बनकर भड़केगा, तुझसे मोहब्बत करना ये सनम मेरी जरूरत है, ये तेरे इस बदनसीब दीवाने की दीवानियत है। 


बता दे कि फिल्म के टीजर में खून से लहूलुहान गुलाब थामें एक हाथ को दिखाया गया है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे के लुक को नहीं दर्शाया गया है। तो वहीं अभी सिर्फ फिल्म के लीड एक्टर के बारे में अनॉउंसमेंट किया गया है। फिल्म की एक्ट्रेस की अभी भी तलाश है। 

हर्षवर्धन राणे की फिल्म दीवानियत रिलीज डेट (Harshvardhan Rane Movie Deewaniyat Release Date)-

हर्षवर्धन राणे की फिल्म दीवानियत के निर्देशक Milap Milan Zaveri हैं। तो वहीं फिल्म का निर्माण Amul V Mohan और Anshu Mohan ने किया है। ये फिल्म Vikir Films के बैनर तले बन रही है। तो वहीं Mushtaq Shiekh और Milap Milan Zaveri द्वारा लिखित, Deewanyat इस साल फ्लोर पर आने के लिए तैयार है, 2025 के अंत तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अभी फिल्म की रिलीज डेट निर्माताओं द्वारा नहीं अनॉउंस की गई है। 

Tags:    

Similar News