हिट है Sapna Choudhary का गाना "Chetak ",आज भी लोग करते हैं काफी पसंद,देखिये Video

Sapna Choudhary का गाना "Chetak" आज भी लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाये हुए है, लोग उसे काफी पसंद करते हैं, आप भी देखिये ये वीडियो ।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-03-30 15:52 GMT

Sapna Choudhary(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Sapna Choudhary Chetak Song:सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हमेशा ही अपने फैंस के लिए अपना नया अंदाज़ लेकर आतीं हैं जो उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। चाहे वो देसी ऑउटफिट में रहे या वेस्टर्न ऑउटफिट उनका हर अंदाज़ खास है। इतना ही नहीं उनका हर सांग भी काफी पसंद किया जाता है ऐसा ही उनका एक गाना था "यार तेरा चेतक। ये गाना काफी समय पहले आया था लेकिन आज भी इसे लोग सुनना पसंद करते हैं और उसके व्यूज भी बढ़ते रहते हैं।

सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है। सपना भी अपने फैंस के लिए आये दिन अपनी कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करतीं रहती हैं। जिसमे उनका हर अंदाज़ लोगों का दिल जीत लेता है। जहाँ एक ओर सपना अपने देसी अंदाज़ से लोगो को दीवाना बना देतीं हैं वहीँ उनका वेस्टर्न लुक भी लोग काफी पसंद करते हैं। और उनकी हर वीडियो और फोटो पर जमकर लाइक और कमैंट्स करते नज़र आते हैं। उनके हर सांग पर लोग भी उनके साथ डांस करते हैं।

उनका चेतक सांग भी उनके हिट गानों में से एक है जिसे आज भी उनके फैंस सुनते हैं। आपको बता दें कि इस गाने में सपना का देसी अंदाज लोगो की खूब भाया था और आज भी इसे लोग देखना और सुनना पसंद करते हैं। ये गाना भले ही काफी पुराना है, फिर भी ट्रेंड में बना रहता है।  इतना ही नहीं इसका गीत-संगीत भी लोगों के सिर चढ़कर आज भी बोल रहा है। गाने में सपना के साथ मेहर रिस्की नजर आ रहे हैं। राज मावर ने इस गाने को गाया है और आकाश जांगड़ा ने इसके बोल तैयार किए हैं। इस गाने पर अब तक 14 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। 

Full View

सपना चौधरी बिग बॉस(Sapna Choudhary in Big Boss) के बाद लोगो के दिलों दिमाग पर ऐसा छाई की अब उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है और सपना के हर एक शो भी ज़बरदस्त हिट होते हैं। अभी कुछ दिन पहले सपना बीमार हो गयी थी उनका ऑपरेशन भी करवाया गया ।  वैसे अब वो काफी ठीक हैं और अपने फैंस के बीच शो करने भी आई थी। उन्हें उस समय डॉक्टर्स ने डांस करने से मना किया था लेकिन सपना अपने काम को लेकर कितनी संजीदा है ये उन्होंने अपना शो पूरा कर के साबित कर दिया था।

Tags:    

Similar News