शाहजहांपुर: होली मनानें घर पहुचें बालीवुड एक्टर राजपाल यादव

बालीवुड एक्टर राजपाल यादव शाहजहांपुर के जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बंडा ब्लाक के कुंडरा गांव के रहने वाले है। यहां उनके परिवार में दो भाई रहते है। राजपाल यादव होली और दिपावली अपने गांव में ही आकर मनाते है।

Update: 2019-03-22 05:35 GMT

शाहजहांपुर: बालीवुड एक्टर राजपाल यादव होली के दिन अपने गांव पहुचें। जहां उन्होंने परिवार और गांव वालों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने देशवासियों, प्रदेश वासियों और शहर वासियों को होली की मुबारकबाद दी।

राजपाल यादव के आने की खबर आसपास गांव मे फैली तो बड़ी तादाद मे एक्टर के घर ग्रामिण पहुंच गए। एक्टर ने भी किसी को मायूस नहीं होने दिया। उन्होंने सबको गले लगाया। उनका कहना है कि भेदभाव मिटाकर सबको होली खेलना चहिए।

ये भी देखें:हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में हिरण का शव मिलने से हड़कंप

बालीवुड एक्टर राजपाल यादव शाहजहांपुर के जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बंडा ब्लाक के कुंडरा गांव के रहने वाले है। यहां उनके परिवार में दो भाई रहते है। राजपाल यादव होली और दिपावली अपने गांव में ही आकर मनाते है।

उनके आने की खबर जब गांव और आसपास के गांवों में फैलती है तो सैकड़ों की तादाद मे ग्रामिण उनके आवास पर इकट्ठा हो जाते है। राजपाल को भी उनका काफी ख्याल रहता है। वह सभी को गले लगाते है। जिससे देखकर ग्रामिण बेहद खुश होते है। राजपाल यादव होली से एक दिन रात मे अपने घर पहुचें थे। होली के दिन वह घर से बाहर निकले तो गांव वालों को पता चला। धीरे-धीरे लोग उनके घर आने लगे और होली खेलने लगे। राजपाल यादव ने भी ग्रामिणों के साथ खूब मस्ती की।

राजपाल के साथ लोग खेलने गए थे होली। लेकिन जब राजपाल यादव सामने आए तो लोग रंग लगाने को भूल गए और सेल्फी लेने का दौर शुरू हो गया। एक के बाद एक युवक आता और राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेकर चला जाए। हालांकि उसके बाद खुद एक्टर राजपाल अपने घर की छत पर चले गए। वहां से उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी।

ये भी देखें:बीजेपी की पहली सूचीः UP में संभल से सत्यपाल सैनी की जगह परमेश्वरलाल सैनी

राजपाल यादव ने बताया कि वह होली और दिपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ गांव में आकर मनाते है। यहां आने पर पुराने साथी भी मिल जाते है। जिनके साथ होली खेलने का मजा ज्यादा हो जाता है। एक साल सभी लोग मेनहत से काम करते है। इसलिए होली और दिपावली के दिन एक मौका मिलता है अपनो के बीच आने का। इसलिए होली त्योहार को सभी लोग मिल-जुलकर मनाए। अंत में उन्होंने देश प्रदेश और शहरवासियों को होली की मुबारकबाद दी।

Tags:    

Similar News