Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए बुरी खबर! एक्ट्रेस संग हुआ बड़ा हादसा, जानें क्या है पूरा मामला

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है! दरअसल, एक्ट्रेस संग एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बारे में जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए आपको विस्तार से पूरा मामला समझाते हैं।

Update: 2023-06-16 03:16 GMT
Shilpa Shetty (Image Credit: Instagram)

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली से अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। जी हां, शिल्पा इन दिनों इटली में है और अपने परिवार के साथ हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसको जान आप भी हैरान हो जाएंगे।

शिल्पा शेट्टी के घर पर हुई चोरी

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के घर से चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना शिल्पा शेट्टी के जुहू वाले घर में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के घर से कई कीमती सामान गायब हैं। इसी के साथ शिल्पा की छोटी बेटी की कुछ चीजें भी घर से गायब है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा की हाउसकीपिंग ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया था कि दो चोर घर से कुछ कीमती सामन चुरा कर ले गए हैं और दोनों घर के काफी अंदार आ गए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों शख्स को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस पर अभी तक शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं शिल्पा शेट्टी

बता दें कि इन दिनों शिल्पा शेट्टी मुंबई में नहीं हैं, वह अपने परिवार के साथ इडली में हॉलिडे मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इटली से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बिकिनी पहने काफी हॉट लग रही थीं। खैर, इस बात में तो कोई शक नहीं है कि शिल्पा अपने आप को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। तभी तो 48 की उम्र में भी एक्ट्रेस इतनी फिट और खूबसूरत हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, शिल्पा ने 'केडी- द डेविल' भी साइन किया है, जिसमें वह सत्यवती की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और संजय दत्त भी हैं।

Tags:    

Similar News