जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन ने 6 साल की उम्र में पिता की फिल्म में गाया था गाना

श्रुति एक एक्टर होने के साथ-साथ मॉडल, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। बचपन से ही श्रुति की दिलचस्पी संगीत में रही है। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने पिता की फिल्म में एक गाना गाया था।

Update: 2019-01-28 09:08 GMT

लखनऊ: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति का जन्म 28 जनवरी, 1986 में चेन्नई में हुआ था। श्रुति ने चेन्नई में रह कर ही अपनी स्कूलिंग पूरी की। स्कूलिंग पूरी करने के बाद श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रयू काॅलेज से साइकोलॉजी विषय में पढ़ाई कंप्लीट की।

श्रुति भी अपने पिता की तरह भी काफी टैलेंटेड हैं। उन्होंने कई भाषाओं में काम भी किया है। साउथ की बड़ी हीरोइन हैं। बॉलीवुड में भी उनकी कई सारी फिल्में आ चुकी हैं, हालांकि यहां उन्होंने कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं की।

यह भी पढ़ें.....श्रुति हासन को इस चीज के लिए है क्रेजीनेस, गाड़ी बंग्ला है इनके लिए सेकेंडरी

श्रुति एक एक्टर होने के साथ-साथ मॉडल, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। बचपन से ही श्रुति की दिलचस्पी संगीत में रही है। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने पिता की फिल्म में एक गाना गाया था।

श्रुति ने म्युजिक और बाॅलीवुड गायक एआर रहमान के साथ मंच भी साझा किया है। उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर कई फिल्मों में गाया भी है। श्रुति ने फिल्म 'जागो गोरी' के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर गाया था। वहीं 'चाची 420' में भी श्रुति ने कई गाने गाए हैं। मालूम हो इस फिल्म में कमल हासन बतौर लीड एक्टर थे। वहीं श्रुति ने कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों में गाया है।

यह भी पढ़ें.....‘संघामित्रा’ की पहली झलक कांस फिल्म फेस्टिवल में, चैलेंजिंग रोल में दिखी श्रुति

श्रुति हासन ने बाॅलीवुड में फिल्म 'लक' से इमरान खान के अपोजिट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'रमैया-वस्तावैया', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक' और 'बहन होगी तेरी' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

श्रुति हासन एक राइटर भी हैं। 14 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी थी। इसके अलावा वे कई सारी भाषाएं भी जानती हैं। वे कुल 8 भाषाएं बोल सकती हैं।

श्रुति स्कूल में नाम बदल कर जाया करती थीं। वे नहीं चाहतीं थीं कि उनके दोस्तों को इस बात का पता चले कि वे एक सुपरस्टार की बेटी हैं। स्कूल में उन्होंने अपना नाम पूजा रामचंद्रन रखा था।

यह भी पढ़ें.....जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मनीषा ने शेयर किया कैंसर से जंग के अनुभव

श्रुति हासन एक ब्रिटिश एक्टर माइकल कोर्सले को डेट कर रही हैं। बीते साल ऐसेल खबरे आई थीं। दोनों अकसर साथ में टाइम स्पेंड करते दिखते पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करने को लेकर चुप ही रहते। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का मानना है कि माइकल श्रुति को तब मिले जब वो इंडिया में अपना ट्रीटमेंट करवाने आए थे। बाद में इनके रिश्ते के लिए इनके माता-पिता भी राजी हो गए थे।

Tags:    

Similar News