Lata Mangeshkar Hit Songs: लता मंगेशकर के टॉप 10 हिट गानों की लिस्ट ये रही, आज भी बरकरार है जादू

Lata Mangeshkar Hit Songs: लता मंगेशकर की गीतों का जादू आज भी समाज में विधमान है। उनकी गीतों को सुनना हर कोई पसंद करता है।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-05 12:41 GMT

 लता मंगेशकर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Lata Mangeshkar Hit Songs: जब पार्श्व गायन की बात आती है तो एक नाम जो संगीत प्रेमियों के जहन में आता है, वह है लता मंगेशकर। पीढ़ियों से पर्दे की दिग्गज कलाकारों की आवाज बनी लता, किंवदंतियों से परे एक किंवदंती है। दशकों के करियर और 30 से अधिक भाषाओं में गाने के साथ, लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनका पहला सफल गीत "दिल मेरा तोड़ा" (Dil Mera Toda) 1948 में आई फिल्म मजबूर (Majboor) के लिए था। इस गाने को सभी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अगले वर्ष 1949 में, लता मंगेशकर ने फिल्म मधुबाला ( Madhubala) के गीत आयेगा आनेवाला ( Aayega Aanewala) के साथ सुर्खियां बटोरीं।

इसके बाद फिर लता मंगेशकर यानी "लता दीदी" ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी बात पर आइए उनके टॉप हिट गीतों के बारे में जानते हैं।

1.जब प्यार किया तो डरना क्या

लता मंगेशकर की प्लेलिस्ट इसी गाने से शुरू होनी चाहिए। प्रतिष्ठित मधुबाला (Madhubala) पर फिल्माए गए इस गीत ने उस सदी में सभी दर्शकों का मन मोह लिया था। फिल्म ' मुगल-ए-आजम' (Mughal-E-Azam) का ये गाना आज लोगों को बेहद पसंद है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फ़िल्म्फेयर पुरस्कार प्राप्त है।

2. भीगी भीगी रातों में

इस गाने को हम अब तक के सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक गीतों में से एक के रूप में लेबल कर सकते हैं। लता मंगेशकर को इस ट्रैक के लिए किशोर कुमार के साथ जोड़ा गया था। इस गाने को फिल्म ' अजनबी' (Ajnabee) में फिल्माया गया था। यह गाना आज भी लोकप्रिय है और इसे एवरग्रीन सॉन्ग माना जाता है।

3. तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं

फिल्म ' आंधी' (Aandhi) का यह गीत काफी भावुक करने वाला है। इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने एकसाथ अपनी आवाज दी थी। यह गीत दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है।

4. जाने कैसे कब कहां इकरार

फिल्म ' शक्ति' (Shakti) के इस गीत में अमिताभ बच्चन स्मिता पाटिल के साथ रोमांस करते दिखे थें। यह गीत पहली बार प्यार करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श गाना है। इस रोमांटिक सॉन्ग को आज भी दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिलता है।

5. लग जा गले 

फिल्म 'वो कौन थी' (Woh Kaun Thi) का यह गीत सभी का पसंदीदा है। वाकई! लता मंगेशकर की भावपूर्ण आवाज का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। इस गीत की पंक्तियाँ काफी भावनात्मक और अर्थपूर्ण हैं। गीत के बोल, " हमको मिला है आज ये, घड़ियां नसीब से। जी भर के देख लीजिए हमको करीब से" एक मार्मिक एहसास देती है।

6. एक प्यार का नगमा है

गाना 'एक प्यार का नगमा है' (Ek Pyaar Ka Nagma Hai) को फिल्म 'शोर' (Shor) में फिल्माया गया है। यह गाना लता मंगेशकर की एक और बेहतरीन क्लासिक सॉन्ग में से एक है। इसके बोल को संतोष आनंद ने लिखा है। इसके बोल एक तरह से जिंदगी के मायने सिखाते हैं।

7. तूने ओ रंगीले

गाना 'तूने ओ रंगीले' (Tune o Rangeele) को फिल्म 'कुदरत' (Kudrat) हेमा मालिनी (Hema Malini) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर फिल्माया गया है। इस गाने में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच राजेश खन्ना और हेमा मालिनी रोमांस करते हुए दिखाई देते हैं।

8. माई नी माई

गाना ' माई नी माई' (Maye Ni Maye) पर आज भी हर विवाह में लड़कियाँ थिरकती हुई दिखाई देती हैं। लड़कियों के प्लेलिस्ट में ये गाना हमेशा से बना रहता है। ये फिल्म ' हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) का गाना है। 90 के दशक में यह गाना रिकॉर्ड ब्रेक लोकप्रिय हुआ था। इस गाने में माधुरी दीक्षित और सलमान खान एकसाथ दिखाई दिए थें।

9.दिल तो पागल है

फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil Toh Pagal Hai) का टाइटल ट्रैक लव बर्ड्स के लिए बहुत मायने रखता है। इस गाने को सुनते वक़्त प्रत्येक युवा लड़का अपने आप को शाहरुख खान समझता है। वहीं लड़कियाँ खुद को खूबसूरत माधुरी दीक्षित समझती हैं। फिल्म आज भी हमारे दिलों में एक खास जगह रखती है। इस गाने ने हमें महसूस कराया कि प्यार का असली मतलब क्या है।

10. मेरे ख्वाबों में जो आए

वैसे तो फिल्म ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का हर गाना लोकप्रिय और अपने आप में संपूर्ण है। लेकिन लता मंगेशकर की आवाज में गाई गई इस गीत की कुछ और ही बात है। इस रोमांटिक गाने पर आज भी हमें डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल ही जाती है। लता मंगेशकर का यह गीत वर्तमान समय में भी काफी प्रासंगिक है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News